Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आदिवासी सेंगेल अभियान का केंद्र को दी चेतावनी, कहा- आदिवासियों को सरना कोड नहीं मिला तो 30 दिसंबर को होगा भारत बंद
    झारखंड

    आदिवासी सेंगेल अभियान का केंद्र को दी चेतावनी, कहा- आदिवासियों को सरना कोड नहीं मिला तो 30 दिसंबर को होगा भारत बंद

    Team JoharBy Team JoharNovember 8, 2023Updated:November 8, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि आदिवासियों को सरना कोड नहीं देती है तो 30 दिसंबर को भारत बंद किया जायेगा. इस दौरान आदिवासी सेंगेल अभियान के कार्यकर्ता सड़क और रेलमार्ग भी जाम करेंगे. सालखन मुर्मू ने कहा कि आदिवासियों की हकमारी के लिए सभी राजनीतिक दल जिम्मेदार हैं.

    अबतक अलग कोड नहीं देना उनके संवैधानिक अधिकारों पर हमला : सालखन मुर्मू

    सालखन मुर्मू ने कहा कि आजादी के कुछ सालों के बाद तक आदिवासियों के लिए जनगणना कालम में धर्म कोड था लेकिन कांग्रेस ने उसे हटा लिया था. इसी तरह भाजपा भी अब जबरन आदिवासियों को हिंदू साबित करना चाहती है. सरना धर्मावलंबियों को अबतक अलग कोड नहीं देना उनके संवैधानिक अधिकारों पर हमला है. सालखन मुर्मू सरना धर्मकोड देने की मांग को लेकर बुधवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि अब आदिवासियों को नये तरह की राजनीति की जरूरत है. आदिवासी सेंगेल अभियान धार्मिक पहचान को केंद्र में रखकर आदिवासियों के लिए राजनीति करने का काम कर रहा है. जनसभा को असम के सोहन हेमरोम, अरुणाचल प्रदेश के सपन सोरेन, बिहार के विश्वनाथ टुडू, सुमित्रा मुर्मू सहित अन्य ने भी संबोधित किया.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र

    सालखन मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झारखंड दौरे को लेकर पत्र जारी किया है. पत्र में उन्होंने कहा है कि आप भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर झारखंड आ रहे हैं. आदिवासी सेंगेल अभियान आपका स्वागत करता है. आपने राष्ट्रपति के पद पर द्रौपदी मुर्मू को पदस्थापित कर पूरे भारत के आदिवासियों को गौरवान्वित किया है. इसलिए आपको इस दौरे पर देश के आदिवासियों को सरना कोड प्रदान कर उन्हें धार्मिक आजादी प्रदान करना चाहिए.

    11 नवंबर 2020 को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर पारित कराया गया था प्रस्ताव

    हेमंत सरकार ने अपने चुनावी वादों को पूरा करने के उद्देश्य से सरना आदिवासी धर्म कोड का प्रस्ताव 11 नवंबर 2020 को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर पारित कराया था और उसे केंद्र सरकार से 2021 के जनगणना संशोधन करने की मांग की गई, पिछले दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सरना धर्म कोड को लेकर ध्यान आकृष्ट कराया गया था. जाहिर तौर पर चुनावी वर्ष में इस आंदोलन के जरिए बड़ा मैसेज देने की कोशिश आदिवासी सेंगेल अभियान ने किया है, अब देखना होगा कि 30 दिसंबर तक के अल्टीमेटम पर केंद्र सरकार क्या रुख लेती है.

    इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री आगमन से पूर्व मुख्य सचिव और डीजीपी ने किया खूंटी का दौरा, काम में तेजी लाने का दिया दिशा-निर्देश

    #Jharkhand News 30 December 30 दिसंबर Bharat Bandh City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News Tribal Sengel Campaign आज की खबर आदिवासी सेंगेल अभियान करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन भारत बंद मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री आगमन से पूर्व मुख्य सचिव और डीजीपी ने किया खूंटी का दौरा, काम में तेजी लाने का दिया दिशा-निर्देश
    Next Article जमीन की खातिर साले ने क्या किया बहनोई के साथ, पढ़ें पूरी खबर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    IIT Bombay छात्र मौत मामला : प्रोफेसर पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, 5 साल में 32 आत्महत्याएं और 3,542 ड्रॉपआउट

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश का हर चौथा युवा न पढ़ रहा, न नौकरी कर रहा, 250 जिलों के NSO रिपोर्ट ने खोली पोल

    September 20, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Investigation CGL केस : क्या तत्कालीन जांच में मुख्यमंत्री को गलत तथ्यों की जानकारी दी गई? नए खुलासों के बाद अनुराग गुप्ता की भूमिका पर सवाल

    September 20, 2026
    आदिवासी

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026
    क्राइम

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026
    Latest Posts

    IIT Bombay छात्र मौत मामला : प्रोफेसर पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, 5 साल में 32 आत्महत्याएं और 3,542 ड्रॉपआउट

    September 20, 2026

    देश का हर चौथा युवा न पढ़ रहा, न नौकरी कर रहा, 250 जिलों के NSO रिपोर्ट ने खोली पोल

    September 20, 2026

    ‘ब्रेसलेट’ पर टैक्स की बात कैसे जा पहुंची समलैंगिक पार्टनर से कानूनी ‘पति-पत्नी’ वाला विशेषाधिकार तक?

    September 20, 2026

    Johar Live Investigation CGL केस : क्या तत्कालीन जांच में मुख्यमंत्री को गलत तथ्यों की जानकारी दी गई? नए खुलासों के बाद अनुराग गुप्ता की भूमिका पर सवाल

    September 20, 2026

    TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू मारा गया, वाराणसी में यूपी ATS ने मुठभेड़ में किया ढेर

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.