Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बोकारो पहुंचे सूचना प्रसारण मंत्रालय के अपर महानिदेशक, परियोजनाओं की जानकारी ली
    झारखंड

    बोकारो पहुंचे सूचना प्रसारण मंत्रालय के अपर महानिदेशक, परियोजनाओं की जानकारी ली

    Team JoharBy Team JoharDecember 12, 2023Updated:December 12, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: सूचना प्रसारण मंत्रालय के अपर महानिदेशक सह विकसित भारत संकल्प यात्रा के केंद्रीय पर्यवेक्षक शंभूनाथ चौधरी अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे के दूसरे दिन बोकारो पहुंचे. यहां उन्होंने पेटरवार फारेस्ट गेस्ट हाउस में उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री जी., विकसित भारत संकल्प यात्रा की जिला नोडल पदाधिकारी मनीषा वत्स एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की. साथ ही बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत किए जा रहे कार्यक्रमों एवं आने वाले दिनों में प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी ली. उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के महत्व और इसके पीछे प्रधानमंत्री के विजन से संबंधित पदाधिकारियों को अवगत कराया. इसके अलावा जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गरांटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना आदि से संबंधित परियोजनाओं की जानकारी ली. मौके पर उपस्थित उप विकास आयुक्त ने विस्तार से जिले में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी.

    विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में हुए शामिल

    सूचना प्रसारण मंत्रालय के अपर महानिदेशक शंभूनाथ चौधरी पेटरवार प्रखंड के ओरदाना पंचायत में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में शामिल हुए. यहां इन्होंने कई लाभुकों के बीच पीएम उज्जवला योजना के तहत गैस चूल्हा वितरण किया. साथ ही उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गरांटी योजना के तहत बने मनरेगा पार्क का निरीक्षण किया. फिर वह कसमार प्रखंड के फार्मटांड पहुंचे. जहां जेएसएलपीएस महिला समूहों, फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा 25 एकड़ भूमि में किए गए आम, अमरूद, नींबू की बागवानी, सब्जी की खेती एवं मनरेगा के तहत बिरसा सिंचाई कूप, अमृत सरोवर आदि का जायजा लिया.

     

    पीएम आवास कंपलेक्स एवं लर्निंग म्यूजियम का किया निरीक्षण

    वहीं उन्होंने भूमिहिनों के लिए जिला प्रशासन बोकारो के पहल पर गोमिया प्रखंड के सियारी पंचायत में बनाए गए पीएम आवास कंपलेक्स एवं लर्निंग म्यूजियम के रूप में विकसित किए गए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, गोमिया  का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बच्चियों से संवाद किया. जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न वर्गों के समग्र विकास को लेकर किए गए अनूठे कार्य को देख सूचना प्रसारण मंत्रालय के अपर महानिदेशक सह विकसित भारत संकल्प यात्रा के केंद्रीय पर्यवेक्षक शंभूनाथ चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि वह जिले में हुए इन विकास कार्यों की जानकारी केंद्रीय स्तर पर उचित प्लेटफार्म पर रखेंगे.

    ये रहें मौजूद 

    मौके पर पीआइबी के ओमकांर पांडेय, जिला कृषि पदाधिकारी उमेश तिर्की, जेएसएलपीएस के डीपीएम प्रकाश रंजन, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, परियोजना पदाधिकारी डीआरडीए पंकज दूबे, मणीकांत, संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय कर्मी आदि उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें: शिक्षक नियुक्ति को लेकर जीएल चर्च समिति ने किया प्रदर्शन, पादरी एवं सचिव पर लगाया धांधली का आरोप

    'विकसित भारत संकल्प यात्रा' अपर महानिदेशक आज की खबर उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री जी करंट न्यूज जेएसएलपीएस महिला समूहों जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर नोडल पदाधिकारी मनीषा वत्स न्यूज हेडलाइन पेटरवार प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री उज्जवला योजना फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन बोकारो मनरेगा पार्क महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गरांटी योजना मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज शंभूनाथ चौधरी सिटी न्यूज सूचना प्रसारण मंत्रालय स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, हस्तशिल्पकारों को दी गई योजनाओं की जानकारी
    Next Article प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका से छेड़खानी व दुष्कर्म का प्रयास, स्कूल के कर्मचारी पर आरोप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी सीजीएल भर्ती विवाद : झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाबी हलफनामा, कहा- ‘नींव ही दूषित, पूरी परीक्षा रद्द करना ही विकल्प’

    September 18, 2026
    क्राइम

    झारखंड : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे चोरी की बाइक,अंतरराज्यीय गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

    September 18, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL विवाद: SIT जांच की निगरानी करेंगे जस्टिस गौतम कुमार चौधरी, HC ने कहा- ‘समन का मतलब दोषी होना नहीं’

    September 18, 2026
    Latest Posts

    ऑनलाइन कट्टरपंथ मामला : एनआईए ने आईएसआईएस से जुड़े 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

    September 19, 2026

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.