Bhagalpur : पीरपैंती प्रखंड के मध्य विद्यालय टड़वा में अदाणी फाउंडेशन की ओर से शिक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा 1 से 8 तक के कुल 350 विद्यार्थियों को स्कूल बैग और नोटबुक वितरित किए गए। साथ ही विद्यालय में बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर आरओ वाटर कूलर भी लगाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीरपैंती विधायक मुरारी पासवान रहे। उनके साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार, अंचलाधिकारी चन्द्रशेखर कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बलदेव ठाकुर, ओलापुर पंचायत के मुखिया गुलसागर रजक, विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय चंद्र भारती, शिक्षकगण, अदाणी फाउंडेशन के पदाधिकारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस मौके पर विधायक मुरारी पासवान ने अदाणी फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि पढ़ाई से जुड़ी सामग्री और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को लाभ मिलेगा और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। उन्होंने फाउंडेशन के प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। वहीं, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और अदाणी फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की।
Also Read : रामगढ़ में जंगली हाथियों के आतंक के खिलाफ प्रदर्शन, चार नंबर चौक बंद


