Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Apr, 2026 ♦ 12:13 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»एक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने डायरेक्टर पर चप्पल से किया हमला, 25 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
    मनोरंजन

    एक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने डायरेक्टर पर चप्पल से किया हमला, 25 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

    Team JoharBy Team JoharJuly 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एक्ट्रेस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Mumbai : मुंबई के एक थिएटर में फिल्म ‘सो लॉन्ग वैली’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल रुचि गुज्जर ने फिल्म के निर्माता और अभिनेता मान सिंह पर चप्पल से हमला कर दिया। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें रुचि निर्माताओं से गुस्से में बहस करती और चप्पल से हमला करती नजर आ रही हैं। उनके समर्थन में कुछ महिलाएं और लोग निर्माताओं के खिलाफ नारे लगाते और पोस्टर लहराते दिखे, जिनमें निर्माताओं को गधों पर बैठे हुए दर्शाया गया था।

    एक फिल्म के प्रिमियर पर एक्ट्रेस Ruchi Gujjar ने काटा हंगामा, वीडियो वायरल.

    मुंबई की ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने फिल्म ‘So Long Valley’ के प्रोड्यूसर करण सिंह चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और धमकी देने के आरोप में FIR दर्ज कराई है. ये मामला… pic.twitter.com/GUDWD4I5sn

    — AajTak (@aajtak) July 26, 2025

    क्या है पूरा मामला :

    रुचि गुज्जर ने आरोप लगाया है कि निर्माता करण सिंह चौहान ने उनसे धोखाधड़ी की है। रुचि के अनुसार, पिछले साल करण ने उनसे संपर्क कर दावा किया था कि वह एक हिंदी टेलीविजन धारावाहिक का निर्माण कर रहे हैं, जो सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। उन्होंने रुचि को सह-निर्माता बनने का ऑफर दिया और प्रोजेक्ट से जुड़े दस्तावेज भी भेजे। इस प्रस्ताव पर भरोसा कर रुचि ने अपनी कंपनी एसआर इवेंट एंड एंटरटेनमेंट के जरिए जुलाई 2023 से जनवरी 2024 के बीच के के स्टूडियो से जुड़े खातों में 25 लाख रुपये भेजे।

    हालांकि, वादा किया गया धारावाहिक कभी शुरू नहीं हुआ। रुचि का दावा है कि बार-बार संपर्क करने पर करण उन्हें टालते रहे और झूठ बोलते रहे। बाद में उन्हें पता चला कि उनके पैसे का इस्तेमाल धारावाहिक के लिए नहीं, बल्कि फिल्म ‘सो लॉन्ग वैली’ के निर्माण में किया गया। रुचि ने बताया, “जब मुझे पता चला कि फिल्म 27 जुलाई को रिलीज हो रही है, तो मैंने अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन उन्होंने मुझे धमकाना शुरू कर दिया।”

    पुलिस में दर्ज हुई FIR

    मुंबई पुलिस ने रुचि की शिकायत के आधार पर करण सिंह चौहान (36) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 352 और 351(2) के तहत 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। रुचि ने अपने दावों के समर्थन में बैंकिंग रिकॉर्ड और दस्तावेज भी पुलिस को सौंपे हैं। इस मामले की जांच अभी जारी है।

    कौन हैं रुचि गुज्जर :

    राजस्थान के गुर्जर परिवार में जन्मीं रुचि गुज्जर एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 2023 में मिस हरियाणा का खिताब जीता था। हाल ही में मेट गाला में अपने ट्रेडिशनल लुक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाला हार पहनकर सुर्खियां बटोरी थीं।

    वायरल वीडियो और हंगामा

    वायरल वीडियो में रुचि को थिएटर में निर्माताओं के खिलाफ नारे लगाते और विरोध प्रदर्शन करते देखा गया। उनके समर्थकों के हाथों में प्लेकार्ड थे, जिनमें निर्माताओं के चेहरों पर लाल क्रॉस के निशान बनाए गए थे। स्क्रीनिंग के दौरान डायरेक्टर मान सिंह पर चप्पल से हमला करने के बाद दोनों के बीच तीखी बहस भी देखी गई।

    Also Read : मैनचेस्टर टेस्ट : इंग्लैंड की मजबूत पकड़, जो रूट का ऐतिहासिक शतक

    25 लाख की धोखाधड़ी का आरोप 25 लाख की धोखाधड़ी का आरोपएक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने डायरेक्टर पर चप्पल से किया हमला accused him of fraud of 25 lakhs Actress Ruchi Gujjar attacked the director with slippers एक्ट्रेस एक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने डायरेक्टर पर चप्पल से किया हमला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखाद्य निगम के लेखापाल पर अवैध वसूली का आरोप, जांच के लिए टीम बनी
    Next Article अबरार की वापसी नहीं, बॉबी देओल ने एनिमल 2 पर तोड़ी चुप्पी…

    Related Posts

    मनोरंजन

     ‘धुरंधर 2’ ने यूके में रचा इतिहास, ‘पठान’ को पछाड़ बनी नंबर 1 फिल्म

    April 22, 2026
    मनोरंजन

    ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के करीब, पहले हफ्ते में लगा सकती है सेंचुरी

    April 22, 2026
    ट्रेंडिंग

    ऐश्वर्या राय ने 19वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर शेयर की खास तस्वीर, साथ दिखीं बेटी आराध्या

    April 21, 2026
    Latest Posts

    ट्रेजरी घोटाले के बाद रुकी शिक्षकों की सैलेरी, काला बिल्ला लगा कर जताया विरोध

    April 23, 2026

    बंगाल चुनावः सुवेंदु अधिकारी का बूथ दौरा, 2021 की हिंसा को याद बोले- ‘शांति भंग करने वालों को बख्शेंगे नहीं’

    April 23, 2026

    रंका सीएचसी को बड़ी सौगात, गढ़वा की पहली महिला ओपीडी होगी शुरू

    April 23, 2026

    रांची ट्रैफिक सुधार की बड़ी योजना, अतिक्रमण हटाकर जाम पर लगेगा ब्रेक

    April 23, 2026

    ‘प्रपोजल’ के बहाने घर बुलाया, हाथ-पैर बांधकर प्रेमिका ने प्रेमी को जिंदा जलाया

    April 23, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.