Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»राजनीति»अखबारों मे गलत विज्ञापन छापने वालों पर होगी कारवाई, महिला सम्मान और संजीवनी योजना को लेकर एक्शन मे केजरीवाल.. 
    राजनीति

    अखबारों मे गलत विज्ञापन छापने वालों पर होगी कारवाई, महिला सम्मान और संजीवनी योजना को लेकर एक्शन मे केजरीवाल.. 

    Team JoharBy Team JoharDecember 25, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव न्यूज़ डेस्क: दिल्ली में महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच तलवारें खिंच गई हैं। इस बीच सीएम आतिशी ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि बीजेपी ने अधिकारियों पर दवाब बनाकर ये सूचना निकाली है। दोषी अधिकारियों के ऊपर करवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो हमने घोषणाएं की हैं उससे संबंधित कैबिनेट में मंजूरी भी मिल चुकी है। 

    सीएम आतिशी ने कहा कि फ्री बस सेवा को बंद कराने के लिए मुझे फर्जी केस में गिरफ्तार करना चाहते हैं। लेकिन मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा यकीन हैं। पहले भी हमारे तमाम नेताओं को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन सबको बेल मिली।

    केजरीवाल बोले- दिल्ली कैबिनेट में मंजूर हो चुकी हैं योजनाएं

    ​वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सूत्रों के अनुसार, हाल ही में सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स विभाग के बीच एक बैठक हुई थी और उनसे सीएम के खिलाफ कोई झूठा मामला बनाकर सीएम आतिशी को गिरफ्तार करने के लिए कहा गया है।

    उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में भाजपा के पास दिल्ली में कोई काम नहीं है। वे केवल केजरीवाल की आलोचना और गाली देकर वोट मांग रहे हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी के पास किए गए काम के आधार पर एक सकारात्मक अभियान है। केजरीवाल ने कहा कि हमने महिला सम्मान योजना और वरिष्ठ नागरिकों के मुफ्त चिकित्सा उपचार की योजना की घोषणा की है। इन योजनाओं के लिए पंजीकरण से भाजपा परेशान है। दिल्ली कैबिनेट ने पहले ही 1000 रुपये भत्ते को मंजूरी दे दी है और एक अधिसूचना जारी की गई है।

    केजरीवाल का दावा- ईडी-सीबीआई को मिला है आदेश

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें सूत्रों से खबर मिली है कि चुनाव से पहले सीएम आतिशी को गिरफ्तार करने की तैयारी है। ईडी, सीबीआई और आईटी को बोल दिया गया है। ट्रांसपोर्ट विभाग में कुछ गड़बड़ी दिखाकर आतिशी को गिरफ्तार करेंगे। महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा को बंद करने के लिए आतिशी को गिरफ्तार करेंगे।

    बीजेपी कर रही है जनता को गुमराहः केजरीवाल

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमलोग जानते हैं है कि पिछले 10 सालों में बीजेपी दिल्ली वालों का जीवन दूभर करने का काम किया। सारे काम रोकने की कोशिश की। उसके बाद भी हमने ऐतिहासिक काम किया। उसके बाद हमारे नेताओं को एक एक करके गिरफ्तार किया। उससे भी हमारा काम नहीं रुका। उनको पता है कि ये चुनाव हारने वाले हैं। 10 साल में एक काम नहीं किया, सिर्फ गाली देते हैं। उनका कोई सीएम कैंडिडेट नहीं है।

    हम काम के नाम पर अपना वोट मांग रहे। वो गाली पर और काम रोकने पर वोट मांग रहे हैं। महिला सम्मान योजना में 1000 रूपये तो पास हो गए हैं, मैंने कहा था कि इसको बढ़ाकर 2100 कर दूंगा। इस योजना का बहुत असर हैं हर जगह लाइन लग रही है।

    Atishi delhi Delhi Delhi CM Delhi Election delhi election 2024 khejrival Politics
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव को बेलगाम में कांग्रेस बैठक में भाग लेने का अवसर
    Next Article पति ने पत्नी को दूसरी मंजिल से फेंका, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

    Related Posts

    क्राइम

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक ही मकान में 54 मतदाता, सूची में हिंदू-मुस्लिम और आदिवासी नाम शामिल होने का भाजपा ने किया दावा

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओपिनियन: क्यों ना नेहा झा को शराबियों का गाँधी कहें?  एक अतार्किक क़ानून को चुनौती देना क्रांति ही तो है

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पीएम मोदी ने जिस BAPS मंदिर की तारीफ की, उसी के महंत के एफिल टावर दौरे पर क्यों छिड़ गया लैंगिक समानता का विवाद?

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक, फर्जी PMO ID के साथ युवक गिरफ्तार

    September 8, 2026
    Latest Posts

    UPPSC की तैयारी करता था टीडीपीएल का निदेशक रामवीर, जेपीएससी-जेएसएससी के घोटाले का सिंडिकेट बनाने से पहले 3 किरदार क्या करते थे

    September 11, 2026

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.