Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मंईयां सम्मान योजना में रिश्वतखोरी पर एक्शन, DC ने सेविका को किया चयनमुक्त
    झारखंड

    मंईयां सम्मान योजना में रिश्वतखोरी पर एक्शन, DC ने सेविका को किया चयनमुक्त

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 28, 2026Updated:May 28, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मंईयां सम्मान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का सत्यापन अभियान चल रहा है। इसी बीच लाभुकों से पैसे वसूली की शिकायतों को सरकार ने गंभीरता से लिया है। बोकारो में वायरल वीडियो में आरोप सही पाए जाने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आंगनबाड़ी सेविका को चयनमुक्त कर दिया है। बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने चौफान उत्तरी आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका कुमारी सीमा को पद से हटाने का आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि सत्यापन के दौरान लाभुकों से पैसे लेने का आरोप लगा था।

    वायरल वीडियो के बाद हरकत में आया प्रशासन

    22 मई को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में आरोप लगाया गया था कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों से भौतिक सत्यापन के नाम पर पैसे लिए जा रहे हैं। मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। डीसी ने पूरे मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच समिति गठित की। जांच के दौरान लाभुकों से पूछताछ की गई और आरोपों की जांच की गई।

    जांच में सही पाए गए आरोप

    जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में पुष्टि की कि सेविका द्वारा लाभुकों से रुपये वसूले गए थे। रिपोर्ट मिलने के बाद उपायुक्त ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुमारी सीमा को चयनमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया। डीसी अजय नाथ झा ने साफ कहा कि सरकारी योजनाओं में किसी तरह की गड़बड़ी, भ्रष्टाचार या गरीब लाभुकों के शोषण को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    जिले में चल रहा लाभुकों का सत्यापन

    बोकारो जिले में फिलहाल सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं और मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। प्रशासन एनएसएपी, सर्वजन पेंशन योजना और झारखंड मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की जांच कर रहा है। सत्यापन के दौरान यह देखा जा रहा है कि लाभुक जीवित हैं या नहीं, कहीं वे दूसरी पेंशन योजना का लाभ तो नहीं ले रहे, सरकारी कर्मचारी तो नहीं हैं, दूसरे राज्य के निवासी तो नहीं हैं और उनकी उम्र 50 वर्ष पूरी हुई है या नहीं।

    जिले में लाखों लोग ले रहे योजनाओं का लाभ

    प्रशासन के अनुसार, बोकारो जिले में कुल 5 लाख 91 हजार 718 लाभुक विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। ऐसे में सत्यापन अभियान को काफी गंभीरता से चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बोकारो स्टील सिटी शहरी क्षेत्र में भी बिना पैसे लिए सत्यापन नहीं करने की शिकायतें सामने आई थीं। कार्रवाई के बाद कई लाभुकों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के लिए शुरू की गई योजनाओं में अगर वसूली होगी तो इसका सबसे ज्यादा असर गरीब परिवारों पर पड़ेगा। लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में लगातार निगरानी रखने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

    Also Read : कैंसर जांच के लिए दिल्ली-कोलकाता दौड़ खत्म, रिम्स में जल्द मिलेगी PET स्कैन सुविधा

     

    #MaiyaSammanYojana #Jharkhand #Bokaro #JharkhandNews #GovernmentScheme #Anganwadi #Corruption #ViralVideo #DCBokaro #SocialSecurityPension #BreakingNews #WelfareScheme #BokaroNews
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकैंसर जांच के लिए दिल्ली-कोलकाता दौड़ खत्म, रिम्स में जल्द मिलेगी PET स्कैन सुविधा
    Next Article जामताड़ा में हाईवे पर पलटी तेज रफ्तार कार, एयरबैग ने बचाई 7 लोगों की जान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं का धरना, अकाउंटेंट पर छेड़छाड़ का आरोप

    October 23, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

    October 23, 2026
    झारखंड

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026
    क्राइम

    फादर बेनेदिक बारला प्रकरण : खूंटी पुलिस खुलासा के करीब, पुराना विवाद बना घटना का कारण

    October 22, 2026
    झारखंड

    झारखंड : कांके रोड के मां तारा मिष्ठान भंडार में मिठाई में मिले कॉकरोच, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं; नोटिस जारी

    October 22, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं का धरना, अकाउंटेंट पर छेड़छाड़ का आरोप

    October 23, 2026

    भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला: कांग्रेस को ‘जल बिन मछली’ बताया, राहुल गांधी को ‘फेल प्रोडक्ट’ करार दिया

    October 23, 2026

    धनबाद में पढ़ाई, ONGC में करियर और अब संभालेंगे चेयरमैन की कुर्सी, जानें सुनील कुमार का अनोखा सफर

    October 23, 2026

    बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच नीरज कुमार का विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ये रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं

    October 23, 2026

    Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.