Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
    जोहार ब्रेकिंग

    पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    Team JoharBy Team JoharAugust 24, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नई दिल्ली: पतंजलि आयुर्वेद के सीईओ व बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। तबीयत अधिक खराब होने पर उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

    आचार्य बालकृष्ण के साथ बाबा रामदेव भी मौजूद हैं। वहीं, सूचना पाकर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी एम्स पहुंचे और आचार्य बालकृष्ण का हालचाल जाना। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर आचार्य बालकृष्ण ने भोजन किया।

    भोजन के उपरांत अपराह्न करीब 2रू30 बजे उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ। बेहोशी की आशंका में उन्होंने आसपास मौजूद स्टाफ को बताया। इसके बाद आचार्य बालकृष्ण को नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। करीब 15 मिनट उपचार के बाद निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए।
    इसके बाद आनन फानन में उन्हें एम्स ऋषिकेश लाया गया। यहां मौजूद पतंजलि संस्थान की ओर से मीडिया कोआर्डिनेटर विमल कुमार ने बताया कि संभवतरू आचार्य बालकृष्ण को फूड प्वाइजनिंग के कारण गैस की समस्या हुई है। फिलहाल एम्स निदेशक प्रो. रविकांत की निगरानी में आचार्य बालकृष्ण का उपचार चल रहा है।

    आचार्य बालकृष्ण को शाम करीब 4 बजे एंबुलेंस से एम्स लाया गया। भर्ती करने से पहले एम्स प्रशासन ने इमरजेंसी में पूरी तैयारियां कर ली थी। एम्स निदेशक प्रो. रविकांत सहित चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ब्रहृमप्रकाश सहित दर्जन भर चिकित्सक मौके पर मौजूद रहे।

    इस दौरान आचार्य बालकृष्ण की सुरक्षा में तैनात कमांडो और निजी सुरक्षा जवानों ने पूरे इमरजेंसी हॉल को अपने घेरे में ले लिया। इमरजेंसी में भर्ती करने के कुछ ही देर बाद आचार्य बालकृष्ण की एमआरआई जांच करवाई गई।
    शुक्रवार देर शाम ऋषिकेश एम्स प्रशासन की ओर से जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन के बाद योग गुरु स्वामी रामदेव ने वीडियो जारी कर कहा कि आचार्य बालकृष्ण पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कोई सजन्न आचार्य बालकृष्ण से उनके दफ्तर में मिलने आए थे।

    वह व्यक्ति श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर पेड़े लेकर आया। उनके आग्रह पर आचार्य बालकृष्ण ने एक पेड़ा खा लिया। इसके बाद उनको चक्कर आने लगा और उल्टी भी हुई, जैसा कि फूड प्वाइजनिंग से होता है। लेकिन चिकित्सकों ने पूरी स्थिति को बेहतर तरीके से कवर किया और अब आचार्य बालकृष्ण पूरी तरह स्वस्थ हैं। स्वामी रामदेव ने कहा कि उन्होंने आचार्य जी से करीब पांच मिनट बातचीत भी की।

    इसी वीडियो में एम्स के डायरेक्टर डॉ. रविकांत ने भी मेडिकल जांच का हवाला देते हुए बताया कि आचार्य बालकृष्ण की बीपी, एमआरआई, ईसीजी समेत अन्य जांच नॉर्मल हैं और खतरे की कोई बात नहीं है। कुछ समय में वे पूरी तरह सामान्य हो जाएंगे।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, एनडीटीएल के निलंबन के खिलाफ अपील करेंगे
    Next Article महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, दो की मौत, कई लोगों के दबे होने की संभावना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026
    क्राइम

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 का आगाज : झारखंड की 4 बेटियों पर रहेगी नजर, सलिमा टेटे के हाथ में भारत की कमान

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिटायरमेंट पर बड़ा फैसला: MP के जज अवनींद्र सिंह ने PM फंड में देंगे 1 करोड़, साथ ही पत्नी संग किया देहदान

    September 19, 2026
    Latest Posts

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.