Ranchi : रिम्स जमीन अतिक्रमण मामले में एसीबी की कार्रवाई तेज हुई है। एसीबी की टीम ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राजकिशोर बड़ाईक, चेतन कुमार, राजेश कुमार झा और कार्तिक बड़ाईक शामिल है। इनमें चारों लोग ब्रोकर और जमीन खरीद बिक्री से जुड़े है। गिरफ्तार चारों लोगों की संलिप्तता एसीबी को मिली है। गिरफ्तार आरोपियों ने एसीबी को पूछताछ में कई जानकारियां दी है। एसीबी की टीम पूछताछ में आये बिंदुओं की जांच में जुटी है। गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेजा जायेगा।
Also Read : बोकारो ट्रेजरी से 3.15 करोड़ की संदिग्ध निकासी, अकाउंटेंट गिरफ्तार, मामला दर्ज

