Jamshedpur : जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर में अपराधियों ने एक बार फिर से सुबह-सुबह भाजपा नेता सपन दास के घर पर फायरिंग कर पुलिस को चुनौती दी है। घटना मंगलवार की सुबह करीब पौने सात बजे की है। स्कूटी सवार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। सुबह-सुबह इलाके में फायरिंग के बाद से पूरे इलाके में डर का माहौल बना है। अपराधियों ने घर की खिड़की पर निशाना बनाते हुए फायरिंग किया और पैदल भागे निकले। इधर, सूचना मिलने के बाद आदित्यपुर थाना की पुलिस जांच करने पहुंचे। स्थानीय लोगों से पूछताछ और जांच में पता चला कि गोली चलाने वाला शख्स राजू उर्फ टकला और चंदन है। पुलिस दोनों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वहीं, थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने कहा कि अपराधी जल्द सलाखों के पीछे होंगे। पुलिस इस प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है।
Also Read : रिम्स प्रकरण में एसीबी की कार्रवाई हुई तेज, ब्रोकर समेत चार आरोपी गिरफ्तार


