Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»अभिषेक शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड, सबसे कम गेंदों में 1000 T20 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले भारतीय बने
    खेल-सिनेमा

    अभिषेक शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड, सबसे कम गेंदों में 1000 T20 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले भारतीय बने

    Team JoharBy Team JoharNovember 8, 2025Updated:November 8, 2025No Comments2 Mins Read58
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    T20
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ा इतिहास रच दिया है। उन्होंने सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ग्लेन मैक्सवेल और फिल साल्ट जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए सबसे कम गेंदों में 1000 T20 इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए हैं। अब इस मामले में वे सिर्फ विराट कोहली से पीछे हैं। अभिषेक ने यह उपलब्धि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन के गाबा में खेले जा रहे पांचवें T20 मैच के दौरान हासिल की।

    𝘼𝙗𝙝𝙞𝙨𝙝𝙚𝙠 𝘼𝙨𝙘𝙚𝙣𝙙𝙨 🔝

    1️⃣0️⃣0️⃣0️⃣ T20I runs and counting for the swashbuckling Abhishek Sharma. 👏

    He also becomes the second-fastest #TeamIndia batter to achieve this feat 🔥#AUSvIND | @IamAbhiSharma4 pic.twitter.com/60OCsf5rJA

    — BCCI (@BCCI) November 8, 2025

    अभिषेक को मिले दो जीवनदान

    इस मैच में अभिषेक शर्मा ने शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत की और उन्हें दो बार जीवनदान मिला। पहले ग्लेन मैक्सवेल ने 5 रन के स्कोर पर उनका कैच छोड़ा, फिर 11 रन पर बेन ड्वार्शियस ने भी उनका कैच टपका दिया। इसके बाद अभिषेक ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और बारिश के कारण मैच रुकने तक 13 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बना लिए। उनका स्ट्राइक रेट 176.92 रहा और भारत ने 4.5 ओवर में बिना विकेट खोए 52 रन बना लिए थे।

    सबसे कम गेंदों में पूरे करने वाले बल्लेबाज बने

    इस तूफानी पारी की बदौलत अभिषेक शर्मा ने T20 क्रिकेट में केवल 528 गेंदों में 1000 रन पूरे कर लिए, जबकि सूर्यकुमार यादव ने यह मुकाम 573 गेंदों में हासिल किया था। इस तरह अभिषेक ने इंग्लैंड के फिल साल्ट (599 गेंद) और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल (604 गेंद) को भी पीछे छोड़ दिया। सबसे कम गेंदों में 1000 T20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाजों में अब अभिषेक पहले स्थान पर हैं।

    केएल राहुल को भी छोड़ा पीछे

    अभिषेक शर्मा ने यह उपलब्धि केवल 28 पारियों में हासिल की है, जिससे उन्होंने केएल राहुल (29 पारियां) को भी पछाड़ दिया। भारतीय बल्लेबाजों में उनसे आगे सिर्फ विराट कोहली हैं, जिन्होंने 27 पारियों में यह आंकड़ा पूरा किया था। भारतीय बल्लेबाजों की इस सूची में कोहली के बाद अभिषेक दूसरे, केएल राहुल तीसरे, सूर्यकुमार यादव चौथे और रोहित शर्मा पांचवें स्थान पर हैं।

    Also Read : ऋषभ पंत साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ मैच में चोटिल, रिटायर हर्ट होकर लौटे

    Abhishek Sharma became the fastest Indian to reach 1000 T20 International runs just one behind Virat Kohli. अभिषेक शर्मा सबसे तेज 1000 T20 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले भारतीय बने विराट कोहली से बस एक कदम पीछे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची डीसी का तमाड़ में औचक निरीक्षण, बिचौलियों पर कसा शिकंजा
    Next Article गिरिडीह बस स्टैंड पर यात्रियों से लूट और मारपीट, रंगदारी का किया था विरोध

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    Latest Posts

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.