Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची डीसी का तमाड़ में औचक निरीक्षण, बिचौलियों पर कसा शिकंजा
    झारखंड

    रांची डीसी का तमाड़ में औचक निरीक्षण, बिचौलियों पर कसा शिकंजा

    Team JoharBy Team JoharNovember 8, 2025No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : DC मंजूनाथ भजन्त्री ने शनिवार को तमाड़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति, अभिलेखों, जनशिकायत निवारण प्रणाली, पेंशन और अन्य योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की।

    डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यालय में समयपालन और अनुशासन सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में बिचौलियों की कोई भूमिका नहीं होनी चाहिए और यदि किसी भी तरह की बिचौलिया गतिविधि पाई जाती है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने सभी कर्मियों से कहा कि भूमि से संबंधित मामलों का समय पर निष्पादन किया जाए ताकि लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। डीसी ने यह भी कहा कि यदि इस संबंध में कोई शिकायत मिलती है तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

    निरीक्षण के दौरान DC  ने उपस्थित आम नागरिकों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

    डीसी भजन्त्री ने विशेष रूप से कहा कि वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन सहित सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुँचना चाहिए। उन्होंने ऐसे मामलों की पहचान कर शीघ्र निवारण करने के निर्देश दिए, जहाँ कोई पात्र व्यक्ति योजना से वंचित है।

    इसके साथ ही उन्होंने अबुआ आवास योजना पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि योग्य लाभुकों को राशि समय पर भुगतान किया जाए ताकि राज्य सरकार का “हर बेघर को आवास” देने का लक्ष्य पूरा हो सके।

    निरीक्षण के दौरान डीसी ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई पर भी विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में नागरिकों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित माहौल मिलना चाहिए और तमाड़ कार्यालय की सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

    इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के लिए अधिग्रहीत भूमि का भी निरीक्षण किया और झारखंड हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    निरीक्षण के समय अनुमंडल पदाधिकारी किस्टो बेसरा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के. के. राजहंस, उप समाहर्ता भूमि सुधार छवि बाला बारला, अंचल अधिकारी बुंडू हंस हेमरोम, प्रखंड विकास पदाधिकारी तमाड़ सावित्री कुमारी, अंचल अधिकारी तमाड़ समरेश भंडारी सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

     

    अबुआ आवास योजना उपायुक्त रांची औचक निरीक्षण झारखंड प्रशासन तमाड़ बिचौलिया मुक्त कार्यालय भूमि विवाद मंजूनाथ भजन्त्री रांची सरकारी दफ्तर निरीक्षण सामाजिक सुरक्षा योजनाएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऋषभ पंत साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ मैच में चोटिल, रिटायर हर्ट होकर लौटे
    Next Article अभिषेक शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड, सबसे कम गेंदों में 1000 T20 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले भारतीय बने

    Related Posts

    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    Latest Posts

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.