Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पलामू में ससुराल आए युवक की ह’त्या, शरीर पर गहरे जख्म के निशान
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू में ससुराल आए युवक की ह’त्या, शरीर पर गहरे जख्म के निशान

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 1, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पलामू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के चेडाबार गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ससुराल आए एक युवक की हत्या कर दी गई और उसका शव कोयल नदी से निर्वस्त्र हालत में बरामद हुआ। शव पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं, जिससे साफ है कि युवक की बेरहमी से हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही चैनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में इस घटना के बाद से माहौल गमगीन है।

    शरीर पर गहरे जख्म, हत्या की आशंका पुख्ता

    चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान योगेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह नावाबाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक युवक के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं। इससे यह साफ है कि पहले उसकी हत्या की गई और बाद में शव को नदी में फेंक दिया गया। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि घटना के समय युवक के साथ कौन था और किससे उसकी कोई रंजिश थी।

    पत्नी के साथ आया था ससुराल

    परिजनों ने बताया कि योगेंद्र सिंह की शादी करीब दो साल पहले चेडाबार में हुई थी। उसकी पत्नी इंटर की परीक्षा दे रही थी। परीक्षा खत्म होने के बाद वह पत्नी के साथ ससुराल आया हुआ था। घर में सब कुछ सामान्य था और किसी तरह के विवाद की जानकारी नहीं है। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद योगेंद्र सिंह घर से बाहर टहलने के लिए निकला था। परिवार वालों को लगा कि वह थोड़ी देर में लौट आएगा, लेकिन देर रात तक जब वह वापस नहीं आया तो चिंता बढ़ गई।

    रातभर खोजबीन, दोपहर में मिला शव

    परिजनों ने रात में ही उसकी खोजबीन शुरू कर दी थी। आसपास के गांवों और संभावित जगहों पर तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार की दोपहर बाद चेडाबार में कोयल नदी से एक शव मिलने की सूचना मिली। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान योगेंद्र सिंह के रूप में हुई। शव को जिस हालत में पाया गया, उसे देखकर परिजन बदहवास हो गए। गांव के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए।

    पीछे छूट गया छोटा बच्चा

    योगेंद्र सिंह का एक छोटा बच्चा भी है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों और समय को लेकर तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।

    Also Read : रांची में 15 मार्च को सब-जूनियर हॉकी टीम का ट्रायल, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए होगा चयन

    A young man who had come to his in-laws' house in Palamu was murdered with deep wounds on his body. पलामू में ससुराल आए युवक की हत्या शरीर पर गहरे जख्म के निशान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में 15 मार्च को सब-जूनियर हॉकी टीम का ट्रायल, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए होगा चयन
    Next Article देवघर में उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन, 1200 किलो जावा महुआ के साथ दो गिरफ्तार

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    Latest Posts

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.