Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»प्रेम प्रसंग में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, पुलिस की सूझबूझ से बची जान
    झारखंड

    प्रेम प्रसंग में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, पुलिस की सूझबूझ से बची जान

    Team JoharBy Team JoharJanuary 29, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    टावर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र के बसंती मोड़ स्थित 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक अपनी प्रेमिका से शादी करने के उद्देश्य से बोकारो पहुंचा था, लेकिन परिजनों के इनकार के बाद वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान भोजराज चंदेल के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के गुना जिले के जौहरी गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार, भोजराज की पहचान हरला थाना क्षेत्र के नेपालीपद की रहने वाली युवती अंजलि से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया था।

    बताया गया कि पिछले वर्ष अगस्त माह में युवती घर से भागकर भोजराज के पास पहुंच गई थी, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद किया। युवती ने न्यायालय में स्वेच्छा से घर छोड़ने की बात कही थी। इसके बाद भोजराज युवती से शादी करने के लिए बोकारो आया, लेकिन युवती के पिता ने विवाह से इनकार कर दिया।

    परिजनों के इनकार से आहत होकर भोजराज बसंती मोड़ स्थित मोबाइल टावर की चोटी पर चढ़ गया और जान देने की धमकी देने लगा। उसने इंटरनेट के माध्यम से हरला थाना प्रभारी का मोबाइल नंबर प्राप्त कर अपनी स्थिति की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

    हरला थाना प्रभारी खुर्शीद आलम ने मोबाइल फोन के जरिए युवक से संपर्क कर उसे समझाया। करीब कुछ समय की बातचीत के बाद युवक टावर से सुरक्षित नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उसे समझा-बुझाकर शांत किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। युवक सुरक्षित है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस ने मामले में आवश्यक पूछताछ की है।

    युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी युवती से फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी और वह परिजनों के व्यवहार से आहत था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस के समझाने पर उसने आत्मघाती कदम से पीछे हटने का निर्णय लिया।

    Also Read : सरायकेला नगर निकाय चुनाव : नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन दो उम्मीदवारों ने खरीदे पर्चे

    Anjali Basanti Mor Bhojraj Chandel Bokaro Facebook friendship Harla Police Station Jharkhand news life saved love affair Madhya Pradesh mobile tower Nepalipad police intervention police rescue refusal of marriage social media romance suicide attempt young man climbed tower अंजलि आत्महत्या की कोशिश जान बची नेपालीपद पुलिस की सूझबूझ पुलिस रेस्क्यू प्रेम प्रसंग फेसबुक फ्रेंडशिप बसंती मोड़ बोकारो भोजराज चंदेल मध्य प्रदेश मोबाइल टावर युवक ने चढ़ा टावर शादी से इनकार सोशल मीडिया प्रेम हरला थाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनगर निकाय चुनाव : सरायकेला में नामांकन के पहले दिन दो उम्मीदवारों ने खरीदा पर्चा
    Next Article जमशेदपुर में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन, राज्यपाल ने पर्यावरण पर शोध को बताया जरूरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रांची का बदलेगा पूरा शहरी ढांचा, CM हेमंत ने हर वार्ड में वेंडर मार्केट बनाने का दिया निर्देश

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मतदाता पंजीकरण और वोटर लिस्ट पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, पहले दिन पैनल चर्चा समेत छह तकनीकी सत्र

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससीः कोर्ट स्टे में फंसे 1932 कर्मचारी, सिर्फ हाजिरी बना रहे, न काम न सैलरी; कार्मिक सचिव 14 दिन से छुट्टी पर

    September 2, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : रांची का बदलेगा पूरा शहरी ढांचा, CM हेमंत ने हर वार्ड में वेंडर मार्केट बनाने का दिया निर्देश

    September 2, 2026

    झारखंड : मतदाता पंजीकरण और वोटर लिस्ट पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, पहले दिन पैनल चर्चा समेत छह तकनीकी सत्र

    September 2, 2026

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    September 2, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.