Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन, राज्यपाल ने पर्यावरण पर शोध को बताया जरूरी
    झारखंड

    जमशेदपुर में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन, राज्यपाल ने पर्यावरण पर शोध को बताया जरूरी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 29, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    EMSI
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज की ओर से आयोजित 48वें इनवायरमेंटल म्यूटाजेन सोसाइटी ऑफ इंडिया (EMSI) की वार्षिक बैठक सह अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन गुरुवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया।

    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बदलते पर्यावरण और बढ़ते प्रदूषण से उत्पन्न हो रही नई चुनौतियों के समाधान के लिए गहन शोध अत्यंत आवश्यक है। बिष्टुपुर स्थित एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आयोजित इस सेमिनार में कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अंजलि गुप्ता, को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह सहित कई शिक्षाविद्, वैज्ञानिक और शोधकर्ता उपस्थित रहे।

    राज्यपाल ने कहा कि बढ़ते औद्योगीकरण और शहरीकरण के कारण प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है, जिसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली जैसे शहरों में प्रदूषण की गंभीर स्थिति इसका स्पष्ट उदाहरण है। ऐसे में पर्यावरण और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर आयोजित यह सेमिनार अत्यंत प्रासंगिक और गंभीर है।

    उन्होंने कहा कि आनुवांशिक गुणों में बदलाव, डीएनए की प्रकृति और इसके स्वास्थ्य व पर्यावरण पर प्रभाव जैसे विषयों पर होने वाली चर्चा से जो निष्कर्ष निकलेंगे, वे मानव कल्याण के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे। राज्यपाल ने वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं से अपील की कि वे अपने अनुसंधान को समाज हित में दिशा दें और विश्वविद्यालयों को सामाजिक समस्याओं के समाधान का केंद्र बनाएं।

    सेमिनार में EMSI की अध्यक्ष वाणी प्रिया गांगुली ने संस्था का परिचय देते हुए बताया कि संगठन से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक जुड़े हैं, जो पर्यावरण और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन शिक्षा, शोध और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखेगा तथा पर्यावरण, जैव विविधता और डीएनए में हो रहे बदलावों को समझने का अवसर प्रदान करेगा।

    Also Read : नगर निकाय चुनाव : सरायकेला में नामांकन के पहले दिन दो उम्मीदवारों ने खरीदा पर्चा

    Annual Meeting Biodiversity Co-operative College DNA education EMSI environment Environmental Mutagen Society Governor Santosh Kumar Gangwar health International Seminar jamshedpur pollution research Scientists University अंतरराष्ट्रीय सेमिनार इनवायरमेंटल म्यूटाजेन सोसाइटी को-ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर जैव विविधता डीएनए पर्यावरण प्रदूषण राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार वार्षिक बैठक विश्वविद्यालय वैज्ञानिक शिक्षा शोध स्वास्थ्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रेम प्रसंग में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, पुलिस की सूझबूझ से बची जान
    Next Article निकाय चुनाव से पहले अपराधियों पर शिकंजा, 2017 से फरार वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.