Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गोड्डा के ईसीएल राजमहल परियोजना में गिरकर एक महिला की मौत, प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप
    झारखंड

    गोड्डा के ईसीएल राजमहल परियोजना में गिरकर एक महिला की मौत, प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

    Team JoharBy Team JoharFebruary 28, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गोड्डा। जिला के ईसीएल राजमहल परियोजना में गिरकर एक महिला की जान चली गई। ग्रामीण ईसीएल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है प्रबंधन के लापरवाह रवैये की आए दिन यहां लोगों की बली चढ़ती है। घटना को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हैं। सूचना मिलते ही ललमटिया थाना पुलिस व सीआईएसएफ के जवान दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को बाहर निकला।

    मामला ललमटिया थाना क्षेत्र के ईसीएल राजमहल परियोजना के निकट लोहंडिया बस्ती की है। परिजनों ने बताया कि सुबह महिला शौच के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान महिला लगभग तीन सौ फीट नीचे खदान में जा गिरी है. मृतक का नाम बेला देवी है, जिसकी उम्र करीब 65 साल बताई जा रही है. महिला लोहंडिया बाजार गांव की रहने वाली है। अहले सुबह शव को देखने के लिए भारी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे।

    घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और आक्रोशित ग्रमीणों को समझाने की कोशिश की। इस दौरान स्थानीय लोगों व परिजनों ने प्रबंधन की लापरवाही को लेकर हंगामा किया और मुआवजा देने की मांग की। पुलिस ने बताया कि ईसीएल प्रबंधन की ओर से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।

    ग्रामीणों का आरोप: ईसीएल राजमहल परियोजना प्रबंधन पर ग्रामीणों का आरोप है कि लोहंडिया बस्ती से कोयला खदान की दूरी करीब 100 मीटर है। गांव के इतने नजदीक कोयला खदान होने और प्रबंधन की तरफ से कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने की वजह से इस तरह की घटनाएं अक्सर होती रहती है। वहीं, ईसीएल के प्रतिनिधि मामले में कुछ भी बोलने सो बच रहे हैं.यह पहली बार नहीं है, जब ईसीएल में इस तरह की घटना हुई हो।

    इससे पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रबंधन की अभिरुचि सिर्फ जमीन से कोयला दोहन पर होता है और गड्ढे को उसी हाल में छोड़ दिया जाता है। जिस कारण आए दिन लोगों की जान जाती है। बाद में ईसीएल मृत के परिजनों को दाह संस्कार के लिए मुआवजे के रूप में पचास हजार रुपये दे देता है और लोगों को समझा बुझा कर वापस भेज दिया जाता है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू के नौडीहा में पुलिस और टीएसपीसी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़
    Next Article सीसीएल में कोयला चोरी की घटना पर रोक लगाने को लेकर डीएसपी अनिल सिंह सम्मानित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में तीन और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Latest Posts

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026

    आंध्र प्रदेश: आदिवासी आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, 8-9 अगस्त को ‘मन्यम बंद’ की चेतावनी

    July 25, 2026

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.