Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»वतन लौटे चैंपियंस का जोरदार वेलकम, टीम इंडिया की जर्सी के रंग का केक, चॉकलेट की ट्रॉफी
    ट्रेंडिंग

    वतन लौटे चैंपियंस का जोरदार वेलकम, टीम इंडिया की जर्सी के रंग का केक, चॉकलेट की ट्रॉफी

    Team JoharBy Team JoharJuly 4, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया स्वदेश लौट आई है. टीम के भारत लौटने को लेकर क्रिकेट प्रेमी उत्साहित है. दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर आईटीसी मौर्या होटल तक प्रशंसक रेड कार्पेट बिछाकर अपने खिलाड़ियों का इंतजार कर रहे हैं. वहीं होटल पहुंचने पर टीम इंडिया का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया. ऐसे में एक केक चर्चा में है. आईटीसी मौर्या होटल ने टीम इंडिया की जीत के मौके पर खास केक तैयार किया है. यह केक टीम इंडिया की जर्सी के रंग का है. इस केक की खास बात यह है कि इसे पूरी तरह टीम इंडिया की जीत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

    केक का खास आकर्षण इस पर लगी टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी है, जो देखने में असली लग रही लेकिन यह पूरी तरह चॉकलेट से बनी है. बता दें कि केक पर खिलाड़ियों की खास तस्वीरें भी लगाई गई है. साथ ही इस पर बीसीसीआई का लोगो भी दिखाया गया है. केक पर लिखा है, बिग विनर्स बधाई हो. आईटीसी मौर्या के एग्जिक्यूटिव शेफ शिवनीत पहोजा का कहना है कि हम उन्हें स्पेशल नाश्ता देंगे, खास तौर पर वो चीजें जो उन्हें पसंद हैं और जिसके बारे में वो लगातार बात करते रहते हैं. जैसे छोले भटूरे. हमने बाजरे से बनी डिशेज भी शामिल की हैं. इसके साथ ही हमने खिलाड़ियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए भी कई डिशेज शामिल की हैं.

    उन्होंने कहा कि हमने उनके लिए खास तौर पर चॉकलेट भी तैयार की हैं. उनके होटल के कमरों में चॉकलेट से बनी कई ऐसी चीजें होंगी, जो उन्हें पसंद आएंगी. टीम इंडिया का 4 जुलाई का कार्यक्रम गुरुवार सुबह 6 बजे फ्लाइट दिल्ली में लैंड हुई. भारतीय खिलाड़ी सुबह करीब 9.30 बजे पीएम हाउस के लिए रवाना हुए. टीम इंडिया से पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी से मुलाकात के बाद खिलाड़ी चार्टर्ड फ्लाइट से मुंबई जाएंगे. मुंबई में उतरने के बाद सभी खिलाड़ी खुली बस में वानखेड़े स्टेडियम पहुंचेंगे. वहीं 4 जुलाई को शाम 5:00 बजे से मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम के बीच विजय परेड होगी.

    चैंपियंस जोरदार टीम इंडिया वतन वेलकम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबरौनी से राजकोट के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग
    Next Article बीसीसीएल से रिटायर हाजिरी लिपिक सतीश पांडेय व ड्रील मैन गोपाल मिश्रा को किया सम्मानित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर CM का बड़ा बयान, बोले- छात्रों से बात करने के लिए तैयार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    National Handloom Day 2026 : बनारसी से तसर तक, जानिए क्यों भारत की असली पहचान है हथकरघा

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.