Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लुढ़कती बस की चपेट में आई स्कूटी, 16 वर्षीय किशोरी की मौ’त
    झारखंड

    लुढ़कती बस की चपेट में आई स्कूटी, 16 वर्षीय किशोरी की मौ’त

    Team JoharBy Team JoharJanuary 5, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सड़क
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : परसुडीह थाना क्षेत्र के बड़ी गोरा रेल फाटक पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रहारगोरा से साकची जा रही भोले शंकर बस पीछे खड़ी एक स्कूटी पर चढ़ गई, जिससे स्कूटी चला रही 16 वर्षीय अंजली कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेल फाटक बंद होने के कारण बस सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान बस चालक और खलासी चाय पीने चले गए। आरोप है कि बस में न हैंड ब्रेक लगाया गया था और न ही बैक गियर, जिसके चलते ढलान की ओर बस लुढ़कने लगी और सीधे पीछे खड़ी स्कूटी को चपेट में ले लिया। हादसा इतना अचानक हुआ कि किशोरी को बचने का मौका नहीं मिला।

    परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    मृतका के पिता ने बताया कि अंजली तीन बहनों में सबसे बड़ी थी और घर की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाती थी। उसकी मौत से परिवार सदमे में है। परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे और लापरवाह बस चालक व खलासी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    स्थानीय लोगों का आक्रोश, सड़क जाम

    घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने बड़ी गोरा रेल फाटक पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर लापरवाही से वाहन खड़े किए जाते हैं, लेकिन समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए जाते।

    Also Read : पलामू में नशा मुक्ति को लेकर यादगार रैली, न्यायिक अधिकारी रहे आगे

    16 वर्षीय किशोरी की मौत resulting in the death of a 16-year-old girl. Tragic accident in Jamshedpur: A scooter was hit by a rolling bus जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा : लुढ़कती बस की चपेट में आई स्कूटी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशीतलहर का असर : झारखंड में 8 जनवरी तक सभी स्कूल बंद
    Next Article पप्पू तालाब से रेलवे कर्मचारी का श’व बरामद, इलाके में सनसनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.