Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कोडरमा की सड़कों पर सुरक्षा की दौड़, मैराथन के जरिए लोगों को किया गया जागरूक
    झारखंड

    कोडरमा की सड़कों पर सुरक्षा की दौड़, मैराथन के जरिए लोगों को किया गया जागरूक

    Team JoharBy Team JoharJanuary 25, 2026Updated:January 25, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सड़क
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : झारखंड सरकार द्वारा संचालित सड़क सुरक्षा माह के तहत रविवार को कोडरमा जिले में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में डीसी ऋतुराज सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और सैकड़ों आम लोग शामिल हुए।

    मैराथन की शुरुआत झुमरीतिलैया शहर के महाराणा प्रताप चौक से हुई और यह दौड़ करमा होते हुए जे.जे. कॉलेज परिसर में समाप्त हुई। सैकड़ों धावकों ने इस दौड़ में भाग लिया। पुलिस और प्रशासन ने दौड़ के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए।

    दौड़ के समापन पर डीसी ऋतुराज ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त धावकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया और उनके प्रयासों की सराहना की।

    मैराथन के बाद जे.जे. कॉलेज परिसर में आयोजित जागरूकता सभा में डीसी ऋतुराज, डीडीसी (उप विकास आयुक्त) रवि जैन और जिला परिवहन पदाधिकारी विजय सोनी ने उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और नशे की हालत में वाहन न चलाने जैसे नियमों का पालन करने पर जोर दिया। इस अवसर पर सभी लोगों से सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई।

    डीसी ऋतुराज ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिले भर में लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। यह अभियान केवल सड़कों तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यालयों तक भी फैलाया गया है, ताकि बच्चों को शुरुआत से ही सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है और जुर्माना भी वसूला जा रहा है। साथ ही, दुर्घटना की स्थिति में घायलों की मदद करने और उन्हें अस्पताल पहुँचाने के तरीकों की जानकारी दी जा रही है। घायलों की सहायता करने वाले लोगों को नकद राशि और  प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

    Also Read : तेजस्वी यादव बने राजद के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

    Accident Prevention Awareness campaign Deputy Commissioner Rituraj helmet Jharkhand Government JJ College Koderma Marathon Race police and administration Road Safety Month Road Safety Pledge school campaign seat belt traffic rules Vehicle Safety उपायुक्त ऋतुराज कोडरमा जागरूकता अभियान जेजे कॉलेज झारखंड सरकार ट्रैफिक नियम दुर्घटना रोकथाम पुलिस और प्रशासन मैराथन दौड़ वाहन सुरक्षा सड़क सुरक्षा माह सड़क सुरक्षा शपथ सीट बेल्ट स्कूल अभियान हेलमेट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेजस्वी यादव बने राजद के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
    Next Article नाले में मिली युवक की बॉडी, ह’त्या की आशंका

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC परीक्षा घोटालाः जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-1 JPSC परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा ने एल ख्यांगते को TDPL को काम नहीं देने के लिए भेजी थी रिपोर्ट, उगाही के लिए फिर भी दिया काम

    October 29, 2026
    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    क्राइम

    झारखंड : JTET से पहले सिमडेगा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, होटल-लॉज की हुई जांच

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026
    Latest Posts

    JPSC परीक्षा घोटालाः जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-1 JPSC परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा ने एल ख्यांगते को TDPL को काम नहीं देने के लिए भेजी थी रिपोर्ट, उगाही के लिए फिर भी दिया काम

    October 29, 2026

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.