Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हर घर स्वदेशी का संकल्प, आत्मनिर्भर भारत की ओर एक कदम: बाबूलाल मरांडी
    झारखंड

    हर घर स्वदेशी का संकल्प, आत्मनिर्भर भारत की ओर एक कदम: बाबूलाल मरांडी

    Team JoharBy Team JoharOctober 11, 2025No Comments3 Mins Read10
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबूलाल मरांडी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में ‘स्वदेशी अभियान’ की जोरदार शुरुआत करते हुए आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक नया कदम उठाया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस अभियान से जुड़ी प्रचार सामग्रियों  स्टीकर, पोस्टर, पंपलेट, नोटपैड और संकल्प पत्र का विधिवत लोकार्पण किया।

    इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में अभियान के प्रदेश संयोजक और भाजपा महामंत्री मनोज कुमार सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, और प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह भी मौजूद थे।

    प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज देश को आत्मनिर्भर बनाने की जो कल्पना की जा रही है, उसका मूल आधार स्वदेशी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” केवल नारा नहीं, बल्कि एक आंदोलन बनना चाहिए जिसे देश के हर नागरिक को अपने जीवन में उतारना होगा।

    मरांडी ने भारत के ऐतिहासिक वैभव की चर्चा करते हुए बताया कि मौर्यकाल से लेकर 16वीं शताब्दी तक भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। लेकिन, गुलामी और लूट के कारण आज़ादी तक भारत की स्थिति दुनिया में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि हम अपने अतीत से सीख लेकर स्वदेशी को अपनाएं और भारत को फिर से आर्थिक रूप से मजबूत बनाएं।

    उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी, बाल गंगाधर तिलक और सरदार पटेल जैसे नेताओं ने स्वदेशी आंदोलन को हथियार बनाया था। लेकिन आज़ादी के बाद कांग्रेस के लंबे शासनकाल में स्वदेशी की भावना को उचित सम्मान नहीं मिला।

    मरांडी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि मेक इन इंडिया जैसे अभियानों की वजह से आज भारत में मोबाइल, खिलौने, ट्रैक्टर, टेक्सटाइल और रक्षा क्षेत्र में तेज़ी से आत्मनिर्भरता आई है। भारत अब सैकड़ों देशों को दवाएं, ऑप्टिकल फाइबर और खिलौने निर्यात कर रहा है।

    उन्होंने यह भी बताया कि आज देश में 98 करोड़ लोग इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं, और सौर तथा पवन ऊर्जा के क्षेत्र में भारत का नाम दुनिया के अग्रणी देशों में शुमार हो चुका है। अंतरिक्ष तकनीक में भी भारत आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है।

    मरांडी ने कहा कि ये सभी उपलब्धियां प्रधानमंत्री मोदी के भारत-केंद्रित चिंतन और विकासशील सोच का परिणाम हैं। उन्होंने युवाओं से खास तौर पर अपील की कि वे स्वदेशी को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनें।

    अंत में उन्होंने जनता से अपील की कि आने वाले दीपावली और छठ पूजा जैसे पर्वों पर विदेशी सामान की जगह भारत में बनी चीज़ों को खरीदें और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि भाजपा इस अभियान को प्रदेश के 81 विधानसभा क्षेत्रों में लेकर जाएगी और घर-घर संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा।

     

    आत्मनिर्भर भारत छठ पूजा झारखंड राजनीति दीपावली 2025 नरेंद्र मोदी बाबूलाल मरांडी भाजपा झारखंड भारत निर्माण भारतीय अर्थव्यवस्था. मेक इन इंडिया स्वदेशी अभियान स्वदेशी आंदोलन स्वदेशी उत्पाद स्वदेशी सम्मेलन हर घर स्वदेशी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराशन दुकान की आड़ में अवैध शराब बेचता था नवीन यादव, पुलिस ने दबोचा
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री के बेटे कृष का सनरूफ वाला वीडियो वायरल, डीसी भजंत्री ने दिये कार्रवाई के निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.