Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»चार बच्चों के साथ मां ने खुद भी खाया जहर, तीन की मौ’त
    क्राइम

    चार बच्चों के साथ मां ने खुद भी खाया जहर, तीन की मौ’त

    Team JoharBy Team JoharMay 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मां
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Aurangabad : बिहार के औरंगाबाद जिले में आज यानी बुधवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने चार बच्चों को जहर खिलाने के बाद खुद भी जहर खा लिया. इस घटना में तीन बेटियों की मौत हो गई, जबकि मां और एक बेटे की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. घटना रफीगंज रेलवे स्टेशन के डाउन प्लेटफॉर्म की है.

    पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार गोह प्रखंड के बंदेया थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव निवासी रवि बिंद की पत्नी सोनिया देवी (40) ने अपने चार बच्चों—सूर्यमणि कुमारी (5), राधा कुमारी (3), शिवानी कुमारी (1) और रितेश कुमार (6)—को जहर खिलाया और खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया. रेलवे प्लेटफॉर्म पर पांचों को छटपटाते देख रेल सुरक्षा बल (RPF) के जवान और स्थानीय लोग तुरंत हरकत में आए और उन्हें रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए.

    तीन बेटियों की इलाज के दौरान मौत

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान सूर्यमणि कुमारी, राधा कुमारी और शिवानी कुमारी की मौत हो गई. वहीं, सोनिया देवी और उनके बेटे रितेश कुमार की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

    पति-पत्नी के झगड़े ने लिया भयानक रूप

    मृत बच्चों के चाचा राम सूरज बिंद और मौसी बेबी देवी अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था. राम सूरज ने बताया कि मंगलवार रात सोनिया का अपने पति रवि बिंद से झगड़ा हुआ था. बुधवार सुबह रवि काम पर चले गए, जिसके बाद सोनिया अपने चारों बच्चों को लेकर अपने मायके नालंदा जाने के लिए रफीगंज स्टेशन पहुंची. कुछ घंटों बाद ही सूचना मिली कि सोनिया ने बच्चों सहित जहर खा लिया.

    पुलिस जांच में जुटी

    घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज थाना पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंची. आरपीएफ इंस्पेक्टर राम सुमेर ने बताया कि जवानों ने प्लेटफॉर्म पर छटपटाते हुए महिला और बच्चों को देखा और तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने पुष्टि की कि तीन बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि मां और बेटे को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. पुलिस तीनों बच्चों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराने की कार्रवाई में जुटी है और मामले की गहन जांच कर रही है.

    Also Read : BSF जवान पूर्णम की वतन वापसी के बाद परिवार वाले क्या बोले गये… जानें

    Aurangabad Bihar Bihar news Breaking news children death Crime news family tragedy hindi news mother consumed poison poisoning case Rafiganj Railway Station suicide attempt Today's News tragic incident आज की खबर आत्महत्या प्रयास औरंगाबाद क्राइम न्यूज जहरकांड दुखद घटना पारिवारिक त्रासदी बच्चों की मौत बिहार बिहार न्यूज मां ने जहर खाया रफीगंज रेलवे स्टेशन समाचार हिंदी न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM हेमंत सोरेन से यूनिसेफ प्रतिनिधियों की मुलाकात, बच्चों के विकास पर हुई चर्चा
    Next Article संन्यास के बाद रोहित शर्मा की पॉल‍िट‍िक्स में होगी एंट्री? महाराष्ट्र के CM से ये दूसरी मुलाकात…

    Related Posts

    क्राइम

    कौन था बांग्लादेशी नज्रुल इस्लाम, जो कर्ज लेकर पहुंचा था सऊदी और मिली फांसी

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 5.32 लाख मतदाता, आज शाम थमेगा प्रचार

    October 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जगुआर मुख्यालय में पुलिस स्मरण दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

    October 21, 2026
    क्राइम

    खूंटीः प्रिंसिपल बेनेदिक पर गोली से नहीं, चाकू से किया गया हमला

    October 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ रावण दहन, सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस

    October 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड : पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, 154 शहीदों में राज्य के तीन पुलिसकर्मी

    October 21, 2026
    Latest Posts

    कौन था बांग्लादेशी नज्रुल इस्लाम, जो कर्ज लेकर पहुंचा था सऊदी और मिली फांसी

    October 21, 2026

    खूंटी बंद: फादर बेनेदिक बारला पर हमले के विरोध में भगत सिंह चौक पर सड़क जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    October 21, 2026

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 5.32 लाख मतदाता, आज शाम थमेगा प्रचार

    October 21, 2026

    आधार, इनकम टैक्स जैसी सरकारी वेबसाइटों को सर्टिफिकेट देने वाली कंपनी ई-मुद्रा कॉम्प्रोमाइज, डिजिटल सुरक्षा पर उठे सवाल

    October 21, 2026

    ‘मैं लीडर नहीं था, आशु और सौरव के निर्देश मानता था’: अभिजीत दिपके के बयान पर बवाल, अब दी सफाई

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.