Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मोरहाबादी मैदान में होगा जतरा महाजुटान, तैयारी को लेकर हुई बैठक
    झारखंड

    मोरहाबादी मैदान में होगा जतरा महाजुटान, तैयारी को लेकर हुई बैठक

    Team JoharBy Team JoharNovember 29, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः राज्य में पहली बार सामूहिक रूप से जतरा महाजुटान का आयोजन होगा. जतरा महाजुटान को लेकर अंतु तिर्की की अध्यक्षता में बुधवार को मोरहाबादी मैदान में बैठक बुलायी गयी. बैठक में रांची जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.अंतु तिर्की ने कहा कि झारखंडी समाज में धार्मिक सामाजिक रूप से जतरा मनाने की प्रथा है. हर इलाके में अलग-अलग समय में जतरा का आयोजन होता है. पर अभी तक अलग-अलग दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में जतरा का आयोजन होता है इससे हमारी एकता लोगों को पता नहीं चल पाती है.

    अंतु तिर्की कहा कि आगामी कुछ दिनों के अंदर ही वृहद पैमाने पर मोरहाबादी मैदान में सामूहिक रूप से जतरा महाजुटान कार्यक्रम होगा. इसे हर साल करने का निर्णय लिया गया है. अंतु तिर्की ने कहा कि इससे आदिवासी समाज की एकता सामने आयेगी. साथ ही लोगों को हमारी संस्कृति, परंपरा और रीति रिवाजों को भी जानने समझने का मौका मिलेगा. अंतु तिर्की ने कहा कि हमारी नयी पीढ़ी अपने सामाजिक और धार्मिक रीति रिवाजों, संस्कृति परंपरा को भुलते जा रही है. इस जतरा से उन्हें एक बार फिर से अपनी जड़ों से जुड़ने का मौका मिलेगा.

    बैठक में कृष्णकांत टोप्पो ने कहा कि जतरा महाजुटान का आयोजन झारखंड बनने के तुरंत बाद ही होना था पर दुर्भाग्य से यह नहीं हो पाया. अब 24 साल के बाद इस तरह के आयोजन की तैयारी है. इससे नयी पीढ़ी को अपनी संस्कृति को समझने का मौका मिलेगा. अन्य वक्ताओं ने कहा कि इस आयोजन से अलग-अलग क्षेत्रों में होनेवाले जतरा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा वे अपने निर्धारित समय पर पहले की तरह ही मनाये जायेंगे.

    ये भी पढ़ें: 15 मजदूरों से मिले श्रम विभाग के पदाधिकारी, सबका हाल जाना

    अंतु तिर्की आज की खबर करंट न्यूज जतरा महाजुटान जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार मोरहाबादी मैदान रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कुल 156 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया, 35 करोड़ की परिसंपत्ति बांटी
    Next Article जमीन पर बैठ कर डीएम ने सुनी लोगों की समस्या, हुए भावुक

    Related Posts

    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    Latest Posts

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.