Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सब्जी मंडी में लगी भीषण आ’ग, 12 से अधिक दुकानें जलकर खाक
    झारखंड

    सब्जी मंडी में लगी भीषण आ’ग, 12 से अधिक दुकानें जलकर खाक

    Team JoharBy Team JoharFebruary 16, 2026Updated:February 16, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सब्जी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद के सब्जी मंडी में बीती देर रात अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, 12 से ज्यादा दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थीं। घटना सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित स्टील गेट सब्जी मंडी से सामने आई है।

    अचानक उठी लपटें, दुकानदारों में मचा हड़कंप

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देर रात मंडी में अचानक धुआं उठता दिखा और फिर आग ने विकराल रूप ले लिया। राशन, पूजा सामग्री, सब्जी, आलू के गोदाम और अन्य सामान से भरी दुकानों को आग ने चंद मिनटों में अपनी चपेट में ले लिया। कई दुकानदारों का कहना है कि आग इतनी तेजी से फैली कि सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला।

    सब्जी

    मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि और पुलिस

    घटना की सूचना मिलते ही झरिया के पूर्व विधायक सह मेयर प्रत्याशी संजय सिंह अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की मॉनिटरिंग करते रहे। वहीं थानेदार मंजीत सिंह अपने दल-बल के साथ पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे रहे। पूर्व विधायक संजीव सिंह ने मीडिया को बताया कि आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को खबर दी गई। इसके बाद एक-एक कर चार दमकल वाहन स्पॉट पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

    “पहली बार नहीं लगी आग” – दुकानदारों का आरोप

    पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी चार से पांच बार मंडी में आग लग चुकी है और हर बार 15-20 दुकानें जल जाती हैं। लगातार हो रहे नुकसान से उनकी आर्थिक हालत बेहद खराब हो चुकी है। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि मंडी के आसपास अवैध शराब की बिक्री होती है। रात में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे आगजनी जैसी घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से स्थायी सुरक्षा व्यवस्था और आर्थिक मदद की मांग की है।

    सब्जी

    “दुकान में सो रही थी, जान बची तो लाखों पाए” – मालती देवी

    पीड़ित मालती देवी ने रोते हुए बताया कि पति के निधन के बाद वही दुकान संभाल रही थीं। दिहाड़ी मजदूरी कर किसी तरह बच्चों का पालन-पोषण करती हैं। आग लगने के वक्त वह दुकान में ही सो रही थीं। किसी तरह जान बचाकर बाहर निकलीं, लेकिन दुकान में रखा सारा सामान जल गया। ममता मोदी ने बताया कि उनके पिता प्रकाश मोदी की राशन दुकान पूरी तरह खाक हो गई। उनका कहना है कि अवैध शराब की वजह से इलाके में रातभर असामाजिक तत्वों की आवाजाही रहती है, जिससे ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। विश्वनाथ मंडल और हीरा साव ने भी बताया कि उनकी दुकानें पूरी तरह जल चुकी हैं। हीरा साव का आलू गोदाम और दुकान के अंदर खड़ी बाइक भी आग में जलकर राख हो गई।

    जांच में जुटी पुलिस, कारणों का नहीं चला पता

    मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के प्रधान अग्नि चालक मंजूर आलम ने बताया कि आग काफी भयावह थी, लेकिन दमकल कर्मियों की मेहनत से उस पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

    Also Read : शिव बारात में बेकाबू थार ने मचाया हड़कंप, गाड़ी पर लगा था ‘डिप्टी कलेक्टर’ का बोर्ड

    anti-social elements Arson Dhanbad Fire Department Illegal Liquor Jharia Jharkhand news loss to shopkeepers massive fire police investigation relief work Sanjay Singh Sanjeev Singh Saraidhela Police Station Steel Gate vegetable market अवैध शराब असामाजिक तत्व आगजनी झरिया झारखंड समाचार दमकल विभाग दुकानदारों का नुकसान धनबाद पुलिस जांच भीषण आग राहत कार्य संजय सिंह संजीव सिंह सरायढेला थाना स्टील गेट सब्जी मंडी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमेयर चुनाव से पहले सिंदरी में झामुमो समर्थित उम्मीदवार का कार्यालय जला, साजिश की आशंका
    Next Article कोलंबो में भारत की शानदार जीत, रांची में सड़कों पर उतरे फैंस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.