Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राजधानी में नशे के कारोबार पर तीखी चोट, महिला समेत चार गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में नशे के कारोबार पर तीखी चोट, महिला समेत चार गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 11, 2025Updated:December 11, 2025No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नशे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वालों को तीखी चोट दी है। बुधवार रात करीब 10 बजे मिली गुप्त सूचना के बाद एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में एक विशेष छापामार टीम बनाई गई। इसके बाद अलग-अलग जगहों पर रातभर चली कार्रवाई में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों के नाम अनिकेत कुमार उर्फ सिनु, उसकी पत्नी अनीशा कुमारी उर्फ अन्नु, अमित कुमार सोनी उर्फ अमित सोनी और सोनू कुमार बताये गये। इन लोगों के पास से पुलिस ने कुल 33.18 ग्राम ब्राउन शुगर, 5.82 लाख रुपये नकद, एक स्कॉर्पियो और एक स्कूटी जब्त की है।

    पहले अमित सोनी के घर हुई रेड

    टीम ने सबसे पहले कुम्हार टोली, चूना भट्ठा स्थित अमित सोनी के घर में छापामारी की। जांच के दौरान उसके घर की दूसरी मंजिल में कपड़ों के बीच छिपाकर रखी गई 20.58 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। पूछताछ में उसने बताया कि वह सासाराम के शाहिद नाम के शख्स से माल लाकर रांची में महंगे दाम पर बेचता है। वह कोई वैध कागजात भी नहीं दिखा सका।

    फिर अनिकेत उर्फ सिनु के घर मारा छापा

    अमित से मिली जानकारी के आधार पर रात लगभग ढाई बजे अखिल मेमोरियल स्कूल गली, रातू रोड में अनिकेत कुमार उर्फ सिनु के घर छापामारी की गई। कमरे में अनिकेत और उसका भाई सोनू मिले। दोनों की तलाशी में अनिकेत की पैंट से 10.20 ग्राम और सोनू की पैंट से 240 ग्राम ब्राउन शुगर मिली।

    बेड में छुपाकर रखे थे 5.82 लाख रुपये

    घर की तलाशी में अनिकेत की पत्नी अनीशा कुमारी उर्फ अन्नू भी पकड़ी गई। महिला पुलिस ने उसे उठाया तो वह सहयोग करने से बचती रही। बाद में जब उसका बिस्तर हटाया गया तो उसके साथ ही बिस्तर में 5,82,000 रुपये छिपाकर रखे मिले। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि यह रकम नशा बेचकर ही जमा की गई है। तीनों मिलकर ब्राउन शुगर की सप्लाई करते थे और सासाराम के पिंटू साह से माल लाते थे।

    चारों आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज

    रातभर चली इस संयुक्त कार्रवाई के बाद पुलिस ने अनिकेत, अमित, सोनू और अनीशा को गिरफ्तार कर लिया। सभी पर सुखदेवनगर थाना में कांड संख्या 647/25 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। अनिकेत और अमित दोनों के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, मारपीट, छेड़खानी और एनडीपीएस के केस शामिल हैं।

    Also Read : रांची में नशे का धंधा चला रहा था पूरा परिवार, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा…

    A major blow to the drug trade in the capital; four people arrested including a woman महिला समेत चार गिरफ्तार राजधानी में नशे के कारोबार पर तीखी चोट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसदर अस्पताल की अव्यवस्था पर भड़कीं भाजपा नेत्री, आंदोलन की चेतावनी
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 12 December 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    Latest Posts

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.