Patna : पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र की बैंक कॉलोनी में बुधवार सुबह पुलिस ने एक मकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान वहां से 5 लाख रुपए की विदेशी शराब बरामद हुई। मौके पर पुलिस ने 4 तस्करों को भी गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, जिस मकान में यह छापेमारी हुई, वह एक पत्रकार का है। तस्कर इसे किराए पर लेकर अपने अवैध कारोबार के लिए इस्तेमाल कर रहे थे। फिलहाल, पुलिस तस्करों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों और ठिकानों का पता लगा रही है।
तस्करों ने पुलिस को बताया कि वे पिछले 6 महीने से यह कारोबार कर रहे थे। शराब वे मध्यप्रदेश से ट्रेन के जरिए पटना लाते थे। दानापुर में उतारकर फिर ऑटो और ई-रिक्शा के माध्यम से बैंक कॉलोनी और विग्रहपुर के मकानों में स्टॉक करते थे। छठ और दीपावली के मौके पर भी ये शराब की सप्लाई करते थे। नए साल के जश्न के लिए भी वे तैयारी कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार, तस्करों का नेटवर्क काफी बड़ा है और वे पटना के अलावा बिहार के अन्य जिलों में भी शराब की डिलीवरी कर मोटा मुनाफा कमा रहे थे।
Also Read : झारखंड विधानसभा : सभा पटल पर रखा जाएगा पर्यटन विकास विधेयक
Also Read : पटना में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार


