Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 8:22 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…
    देश

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के अतरासी क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ। तेज धमाके से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। धमाके की आवाज़ कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।

    सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद और जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने मौके का मुआयना किया और जरूरी निर्देश दिए।

    घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृत महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार फैक्ट्री का संचालन शेफूर अहमद नामक व्यक्ति कर रहा था, जो हापुड़ जिले का रहने वाला है।

    विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने आई है कि पटाखा निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी, जिसके चलते यह भीषण हादसा हुआ। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

    इस घटना ने गैरकानूनी रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्रियों और प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में बिना अनुमति और सुरक्षा उपायों के कई फैक्ट्रियां चलाई जा रही हैं।

    प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए फैक्ट्री के लाइसेंस, संचालन प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच के आदेश दिए हैं। फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

    Also read: सार्वजनिक स्थान पर थूकने या सिगरेट पीने पर लगेगा हर्जाना, उड़न दस्ते से होगी सख्त कार्रवाई…

    Also read: रांची में PLFI उग्रवादियों ने फैक्ट्री गेट पर की फा’यरिंग

    News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसार्वजनिक स्थान पर थूकने या सिगरेट पीने पर लगेगा हर्जाना, उड़न दस्ते से होगी सख्त कार्रवाई…
    Next Article भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    साइप्रस ने PM मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा

    June 16, 2025
    ट्रेंडिंग

    बाइक सवार बदमाशों ने रेस्टोरेंट के बाहर किया बम से हमला, देखें CCTV फुटेज

    June 16, 2025
    ट्रेंडिंग

    हांगकांग से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट बीच रास्ते से वापस लौटी

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.