Sahibganj : साहिबगंज जिले के बरहरवा-बरहेट मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। टेंपो और टैंकर की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक स्कूली छात्र सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आधा दर्जन से अधिक लोग बेतरह जख्मी हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और उनके परिजनों की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जख्मियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
Also Read : पलामू पुलिस ने प्रिंस खान के शूटर शाहरुख अली को किया गिरफ्तार
Also Read : डॉ. डीके सिंह बने श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति
Also Read : बिहार में अंतर जिला शिक्षक स्थानांतरण का अंतिम चरण शुरू, 10 जनवरी तक मिलेगा स्कूल आवंटन
Also Read : पपीता स्वाद ही नहीं, सेहत के लिए भी फायदेमंद… जानें सात लाभ
Also Read : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी कल आयेंगे साहिबगंज, सदर अस्पताल में देंगे ओपीडी सेवा


