Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»HIV पॉजिटिव ब्लड बच्चों को चढ़ाने के मामले की जांच शुरू, उच्च स्तरीय समिति कर रही तफ्तीश
    झारखंड

    HIV पॉजिटिव ब्लड बच्चों को चढ़ाने के मामले की जांच शुरू, उच्च स्तरीय समिति कर रही तफ्तीश

    Team JoharBy Team JoharOctober 29, 2025Updated:October 29, 2025No Comments2 Mins Read20
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चाईबासा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों में HIV संक्रमण की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया है। इस गंभीर लापरवाही के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है।

    विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा की अगुवाई में बनी छह सदस्यीय टीम बुधवार को चाईबासा सदर अस्पताल पहुंची। टीम ने ब्लड बैंक की प्रक्रिया, रिकॉर्ड और सुविधाओं की विस्तृत जांच की। समिति को सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपनी है।

    तीन अधिकारियों पर कार्रवाई

    मामले में लापरवाही सामने आने के बाद पश्चिमी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ. सुशांत कुमार मांझी, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. दिनेश सवैया और लैब तकनीशियन मनोज कुमार पर विभागीय कार्रवाई की गई है। डॉ. नेहा अरोड़ा ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    एलाइजा टेस्ट अब अनिवार्य

    घटना के बाद सरकार ने पूरे राज्य के ब्लड बैंकों में जांच प्रक्रिया को कड़ा करने का निर्देश दिया है। अब हर ब्लड सैंपल की जांच एलाइजा (ELISA) टेस्ट से अनिवार्य रूप से की जाएगी। इसके लिए सभी ब्लड बैंकों को नई टेस्टिंग मशीनें, किट और प्रशिक्षित कर्मी उपलब्ध कराने के आदेश जारी किए गए हैं।

    दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन

    स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि यह बेहद गंभीर मामला है और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। विभाग यह भी सुनिश्चित करेगा कि भविष्य में राज्य के किसी भी ब्लड बैंक में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।

     

    एचआईवी एलाइजा टेस्ट चाईबासा चाईबासा सदर अस्पताल चिकित्सा लापरवाही जांच समिति झारखंड सरकार डॉ. दिनेश सवैया डॉ. नेहा अरोड़ा डॉ. सुशांत कुमार मांझी थैलेसीमिया पश्चिमी सिंहभूम ब्लड बैंक मनोज कुमार स्वास्थ्य विभाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के आजाद बस्ती से प्रतिबंधित मांस लदा दो ट्रक जब्त, अलर्ट मोड में पुलिस
    Next Article घाटशिला उपचुनाव : अंतर्राज्यीय सीमाओं पर अवैध शराब और नकदी की रोकथाम के लिए सख्त निगरानी शुरू

    Related Posts

    क्राइम

    प्रहार भाग-2: झारखंड में ड्रग्स तस्करों की संपत्ति की जांच ईडी और एनआईए से करायेगी सरकार, ढ़ाई साल में 2,627 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सचिव की रिपोर्ट

    October 25, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शहादत की यादें, 24 साल का सफर और पुलिस परिवार का दर्द… सिमडेगा DC कंचन सिंह की कलम से”

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी का नेतृत्व होना हमारे लिए वरदान है, झारखंड में भगवा न लहराना खटकता हैः क्या नितिन नबीन ने झारखंड बीजेपी में भर दी आत्मविश्वास की चाबी?

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के रास्ते सुगम होगा बिहार-ओडिशा का सफर: रांची और जमशेदपुर समेत कई रूटों पर बस चलाने की तैयारी, जानें डिटेल्स

    October 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड : धनबाद जेल का प्रभार लेने से किया इनकार, बेसरा निशांत रॉबर्ट की वेतनवृद्धि रोकी

    October 24, 2026
    Latest Posts

    प्रहार भाग-2: झारखंड में ड्रग्स तस्करों की संपत्ति की जांच ईडी और एनआईए से करायेगी सरकार, ढ़ाई साल में 2,627 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सचिव की रिपोर्ट

    October 25, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026

    शहादत की यादें, 24 साल का सफर और पुलिस परिवार का दर्द… सिमडेगा DC कंचन सिंह की कलम से”

    October 24, 2026

    ओडिशा : आदिवासियों का इलाज करने पहुंचे थे डॉक्टर, हो गई जेल

    October 24, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.