Ranchi : रांची के पॉश इलाके डोरंडा में मंगलवार को एक शर्मनाक घटना सामने आई। मामूली विवाद के बाद एक मर्सिडीज कार सवार ने न सिर्फ एक युवक को टक्कर मारी, बल्कि उसे अपनी कार की बोनेट पर लटकाकर कई किलोमीटर तक शहर की सड़कों पर घुमाया। इस दौरान युवक अपनी जान बचाने के लिए चीख-चिल्ला रहा था, लेकिन आरोपी का दिल नहीं पसीजा।
होमगार्ड जवानों पर भी कार चढ़ाने का प्रयास
रास्ते में जब होमगार्ड के जवानों ने इस नजारे को देखा और कार रोकने का इशारा किया, तो आरोपी ने जवानों पर भी कार चढ़ाने की कोशिश की। जवान बाल-बाल बचे, लेकिन कार वहीं नहीं रुकी। आरोपी ने युवक को सड़क पर नहीं छोड़ा, बल्कि बोनेट पर लटकाए हुए सीधे अपने घर ले गया। वहां युवक को कार से उतारकर बंधक बनाया और जमकर मारपीट की।
रांची में रौंगटे खड़े कर देने वाली वारदात : मर्सिडीज से युवक को मारी टक्कर, फिर बोनेट पर घसीटा… देखें वीडियो #Doranda #RoadAccident #MercedesHitAndDrag #joharlive #BreakingNews #ranchinews #HitAndDrag pic.twitter.com/9FFMJQKz9O
— Johar Live (@joharliveonweb) February 17, 2026
पुलिस ने लिया एक्शन, युवक को मुक्त कराया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के ठिकाने तक पीछा किया। त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने बंधक बनाए गए युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। युवक काफी डरा हुआ और चोटिल बताया जा रहा है।
आरोपी पेशे से वकील, मर्सिडीज कार जब्त
पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मिली है कि आरोपी पेशे से वकील है। साथ ही, घटना में इस्तेमाल की गई लग्जरी मर्सिडीज कार को भी जब्त कर थाने ले जाया गया है।
Also Read : ED अधिकारियों के खिलाफ जांच पर HC की रोक बरकरार, अगली सुनवाई कब… जानें

