Koderma : कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में महाराणा प्रताप चौक के पास सोमवार सुबह एक बाइक शोरूम के ऊपरी हिस्से में आग लग गई। शोरूम के मालिक प्रदीप खाटूवाला ने बताया कि उन्हें सुबह लगभग 9:30 बजे आग लगने की सूचना मिली और शोरूम के पिछले हिस्से से धुआं निकल रहा था।
सूचना मिलते ही खाटूवाला मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों के साथ अग्निशमन विभाग को भी बुलाया। शोरूम के निचले तल पर रखी सभी बाइक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग बुझाने के लिए कुछ ही देर में दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
मालिक के अनुसार, शोरूम के ऊपरी तल पर लगभग 35 मोटरसाइकिलें रखी हुई थीं। उन्होंने आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होने की आशंका जताई, जो शोरूम के स्पेयर/एसेसरीज विभाग के बाथरूम में हुई।
आग लगने की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। फिलहाल आग तो बुझा दी गई है, लेकिन धुआं भर जाने के कारण शोरूम के अंदर प्रवेश करना मुश्किल है। वास्तविक नुकसान का आकलन धुआं छंटने के बाद ही किया जा सकेगा।
Also Read : शूटिंग सेट पर साजिद खान को लगी चोट, फराह खान ने फैंस को दी राहत की खबर
Also Read : सुप्रीम कोर्ट ने अरावली पर्वतमाला की परिभाषा पर उठाए सवाल, केंद्र से मांगा स्पष्टीकरण
Also Read : रात के अंधेरे में हुई पेट्रोल पंप में बड़ी लूट, पुलिस छापेमारी में जुटी
Also Read : SNMMCH से चोरी हुए नवजात को 12 घंटे में खोज निकली पुलिस, कौन उठा ले गया था… जानें


