Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सर्वधर्म सद्भावना समिति का सम्मान समारोह, डीसी-एसएसपी ने की पर्वों में शांति की अपील
    जोहार ब्रेकिंग

    सर्वधर्म सद्भावना समिति का सम्मान समारोह, डीसी-एसएसपी ने की पर्वों में शांति की अपील

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 20, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डीसी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन ने मंगलवार को सर्वधर्म सद्भावना समिति द्वारा आयोजित सदभावना सम्मान समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में आगामी पर्व-त्योहारों की शांतिपूर्ण तैयारी, समाज में भाईचारा बनाए रखने और सकारात्मक संदेश फैलाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में सदर एसडीएम कुमार रजत, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजेश्वर नाथ, रांची नगर निगम के उपप्रशासक गौतम कुमार, समिति के प्रमुख सदस्य डॉ. अजीत सहाय, जय सिंह यादव, मो. इस्लाम, बार एसोसिएशन के सचिव मुमताज़ खान, परमजीत सिंह टिंकू, तपेश्वर केसरी, अकीलुल रहमान और अन्य समाजिक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

    डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने समिति के सहयोग की सराहना करते हुए कहा, “सर्वधर्म सदभावना समिति के सदस्यों का जिला प्रशासन के साथ निरंतर सहयोग सराहनीय है। इसी सहयोग की वजह से रांची जिले में सभी पर्व-त्योहार शांति और भाईचारे के साथ मनाए जा रहे हैं। मैं सभी से अपील करता हूं कि आगामी पर्वों में भी अपनी सक्रिय सहभागिता बनाए रखें।” उन्होंने सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की भी अपील की और कहा, “सोशल मीडिया पर अफवाह और भड़काऊ संदेश समाज में अराजकता फैला सकते हैं। कृपया केवल सत्यापित और सकारात्मक संदेश ही साझा करें, ताकि समाज में शांति और सद्भाव बना रहे।”

    एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि रांची पुलिस को समिति और समाज के प्रबुद्धजनों का हमेशा सहयोग प्राप्त होता रहा है। यही सहयोग पर्वों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहायक होता है। उन्होंने सभी से अपेक्षा जताई कि यह सहयोग आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण बनाने और प्रशासन के साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

    Also Read : रांची में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर से टकराई हाइवा, चालक की मौ’त

    A felicitation ceremony was held by the All-Religion Harmony Committee in Ranchi; the DC and SSP delivered messages. डीसी-एसएसपी ने की शांति की अपील डीसी-एसएसपी ने दी संदेश रांची में सर्वधर्म सदभावना समिति का सम्मान समारोह सर्वधर्म सदभावना समिति का सम्मान समारोह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूजा और विसर्जन में शांति बनाए रखने के लिए विशेष क्यूआरटी टीम तैनात
    Next Article मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के दावोस-यूके के मोर्चे पर किए प्रयासों से कुछ सीखें बाबूलाल : विनोद पाण्डेय

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    क्राइम

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026
    Latest Posts

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.