Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»तिलैया बाईपास से स्टेशन तक बनेगी सीधी सड़क, मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने लिया जायजा
    झारखंड

    तिलैया बाईपास से स्टेशन तक बनेगी सीधी सड़क, मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने लिया जायजा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 3, 2026Updated:May 3, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा रेलवे जंक्शन पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में रेलवे से जुड़े कई जनमुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें यात्रियों की सुविधा बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति पर खास ध्यान दिया गया।

    तिलैया बाईपास से स्टेशन तक सीधी सड़क का प्रस्ताव

    बैठक में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तिलैया बाईपास से सीधे कोडरमा रेलवे स्टेशन तक सड़क बनाने का प्रस्ताव रखा गया। इससे शहर की भीड़भाड़ से राहत मिलने और यात्रियों को कम समय में स्टेशन पहुंचने में आसानी होने की बात कही गई। इस प्रस्ताव को लेकर अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण भी किया। मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक अमित यादव और डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने स्टेशन परिसर और निर्माणाधीन नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

    डीआरएम ने किया रेलखंड का निरीक्षण

    धनबाद मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने धनबाद-कोडरमा रेलखंड का विंडो निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रैक, सिग्नलिंग और परिचालन व्यवस्था की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने कहा कि कोडरमा स्टेशन पर विकास कार्य तेजी से चल रहा है और इसके पूरा होने के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

    4 मई को जश्न का ऐलान

    केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि 4 मई को नतीजे आने के बाद कोडरमा में जश्न मनाया जाएगा और लोगों के बीच मिठाइयां बांटी जाएंगी। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और इसका असर जल्द देखने को मिलेगा।

    Also Read : रांची विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति का असर, पीजी कोर्स में नया मॉडल लागू

    Akhilesh Mishra Amrit Bharat Station Scheme Annapurna Devi DRM Indian Railways infrastructure development jharkhand Koderma Public Transport railway facilities Railway Junction Railway Review Meeting road connectivity station development Teliaya Bypass
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसूरत से घर आए युवक की धनबाद में मौ’त, ट्रेन की चपेट में आई जिंदगी
    Next Article नारी शक्ति वंदन एक्ट पर बाबूलाल मरांडी का हमला, विधानसभा सत्र बुलाने की मांग

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : सीजीएल परीक्षा पेपर लीक केस में 100 से ज्यादा नौकरी कर रहे एसआईटी की रडार पर, जा सकती है नौकरी

    September 5, 2026
    क्राइम

    गाजियाबाद जासूसी केस में NIA ने 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी सरकार बताए कौन हैं दिमागी नक्सल : कैप्टन अमरिंदर सिंह

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भुवनेश्वर में 21 दिनों से धरने पर शिक्षक, बोला- सरकार नहीं सुनेगी तो कौन सुनेगा?

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चांद तक पहुंचा भारत, लेकिन जाति व्यवस्था नहीं बदली : बॉम्बे हाईकोर्ट

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या CM हेमंत सोरेन अप्रासंगिक हो गए हैं? : सुदेश महतो

    September 5, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : सीजीएल परीक्षा पेपर लीक केस में 100 से ज्यादा नौकरी कर रहे एसआईटी की रडार पर, जा सकती है नौकरी

    September 5, 2026

    गाजियाबाद जासूसी केस में NIA ने 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

    September 5, 2026

    मोदी सरकार बताए कौन हैं दिमागी नक्सल : कैप्टन अमरिंदर सिंह

    September 5, 2026

    भुवनेश्वर में 21 दिनों से धरने पर शिक्षक, बोला- सरकार नहीं सुनेगी तो कौन सुनेगा?

    September 5, 2026

    चांद तक पहुंचा भारत, लेकिन जाति व्यवस्था नहीं बदली : बॉम्बे हाईकोर्ट

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.