Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»दलमा में परंपरा और संरक्षण का संगम, हर्षोल्लास से मनाया गया सेंदरा पर्व
    Uncategorized

    दलमा में परंपरा और संरक्षण का संगम, हर्षोल्लास से मनाया गया सेंदरा पर्व

    Team JoharBy Team JoharMay 6, 2025Updated:May 6, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर: दलमा बुरु सेंदरा दिसुआ समिति के आह्वान पर सोमवार को दलमा पहाड़ी क्षेत्र में पारंपरिक आदिवासी पर्व सेंदरा उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल और ओडिशा से भी भारी संख्या में लोग इस पर्व में शामिल होने पहुंचे।

    पर्व के दौरान पारंपरिक परिधान और हथियारों से सजे सैकड़ों शिकारी तीर-धनुष, भाला और तलवार लेकर दलमा पहाड़ी पर चढ़े और समूहों में बंटकर जंगल की ओर रवाना हुए। हालांकि, वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इस बार सेंदरा को सांकेतिक रूप से मनाया गया। वन विभाग की सक्रियता और जन-जागरूकता के कारण इस बार शिकार की कोई घटना सामने नहीं आई।

    मुख्य वन संरक्षक एस.आर. नटेश के नेतृत्व में वन विभाग की टीमें, कई जिलों के डीएफओ और रेंजरों सहित पूरे क्षेत्र में तैनात रहीं। विभाग की टीमों ने जहां-जहां शिकारी नजर आए, उन्हें समझा-बुझाकर जंगल से बाहर लौटाया।

    दोपहर बाद सभी शिकारी दलमा से नीचे लौटे और शाम को फदलोगोड़ा में पारंपरिक सिंगराई नृत्य और लो-वीर दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दलमा राजा राकेश हेंब्रम ने युवाओं को संबोधित करते हुए पारिवारिक मूल्यों पारंपरिक व्यवस्थाओं और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के महत्व पर बल दिया। उन्होंने बताया कि इस बार सेंदरा पूरी तरह सांकेतिक रहा और किसी वन्यजीव को नुकसान नहीं पहुंचाया गया।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCNT भूमि वापसी मामलों के लिए मंत्री दीपक बिरुआ को बनाया गया पीठासीन अधिकारी
    Next Article सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका को मार दी गो’ली, रिम्स में मौ’त

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Uncategorized

    जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    May 6, 2026
    Latest Posts

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.