Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jan, 2026 ♦ 11:49 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गढ़वा»सिगरेट के चलते दुकानदार की बीवी पर चलाई थी गोली, तीन धराये
    गढ़वा

    सिगरेट के चलते दुकानदार की बीवी पर चलाई थी गोली, तीन धराये

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMarch 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दुकानदार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Garhwa : राशन दुकानदार की बीवी को टारगेट कर गोली चलाने के इल्जाम में तीन संदेही गुनहगारों को पुलिस ने दबोचा है। धराये लोगों के नाम अमन कुमार विश्वकर्मा, संदीप चंद्रवंशी और मंटू विश्वकर्मा उर्फ मंटू कुमार विश्वकर्मा बताये गये। इनके पास से एक 7.65 एमएम पिस्टल, चार जिंदा गोलियां, फायर किया हुआ एक खोखा और लूटा गया मोबाइल फोन जब्त किया गया है। सिगरेट सुलगाने के बाद पैसे देने को लेकर हुए लफड़े में राशन दुकानदार रामदास चौधरी की बीवी लालो देवी पर जानलेवा हमला किया गया था। इस बात का खुलासा आज यानी मंगलवार को गढ़वा पुलिस कप्तान दीपक कुमार पांडेय ने किया।

    SP दीपक कुमार पांडेय ने मीडिया को बताया कि बीते सोमवार यानी 10 मार्च की शाम के करीब 4:45 बजे संदीप चंद्रवंशी और मंटू विश्वकर्मा रामदास चौधरी की दुकान पर पहुंचे। दुकान में रामदास की पत्नी लालो देवी मौजूद थी। दोनों लड़कों ने दुकान से सिगरेट ली और उसे सुलगा लिया। जब पैसे देने की बारी आई तो लफड़ा करने लगे। इस पर दुकान के मालिक रामदास चौधरी ने दोनों को डांट-डपट कर वहां से भगा दिया। डांटने के बाद संदीप और मंटू अपमानित महसूस करने लगे। दोनों का गुस्सा उबाल पर आ गया। इसके बाद दोनों लोग अपने साथी अमन विश्वकर्मा के साथ देर शाम फिर से उसी दुकान पर पहुंचे और वहां मौजूद लालो देवी को टारेगट कर गोली चला दी। गनीमत रही कि लालो देवी बच गयी और गोली पीछे की दीवार पर जा लगी। फायरिंग करने के बाद दुकान में मौजूद लालो देवी की बेटी का मोबाइल फोन भी इन तीनों संदेही गुनहगारों ने छीन लिया और फरार हो गये। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। लाले देवी के बयान पर कांडी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी। गढ़वा पुलिस कप्तान दीपक कुमार पांडेय के निर्देश पर गढ़वा SDPO नीरज कुमार की देखरेख में टीम गठित की गयी। गठित टीम ने स्पॉट का जायजा लिया, साक्ष्य जुटाये और उन्हीं साक्ष्यों के आधार पर छापेमार कर तीनों संदेहियों को उठा लिया। धराये तीनों लड़कों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वहीं, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

    Also Read : गांधीनगर थाना का ASI अजय प्रसाद घूस लेते गिरफ्तार

    राशन दुकानदार की बीवी पर गोली चलाने वाले तीन धराये
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र धर्म रक्षा मंच ने होली को लेकर SSP से किया यह आग्रह…
    Next Article राज्य की विधि-व्यवस्था को लेकर सीएम हेमंत सोरेन करेंगे बैठक, कब और कहां… जानिये

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ED को मिली बड़ी राहत – रांची पुलिस की जांच पर रोक

    January 16, 2026
    क्राइम

    धनबाद में दंपति पर ताबड़तोड़ फा’यरिंग, सुरेश सिंह ह’त्याकांड के गवाह हैं पति-पत्नी

    January 16, 2026
    क्राइम

    सड़क हादसे में JAP-7 के सैट प्रभारी अनिल कुमार पासवान का निधन

    January 16, 2026
    Latest Posts

    STF से मुठभेड़ में कुख्यात नीतीश यादव को लगी गो’ली

    January 16, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ED को मिली बड़ी राहत – रांची पुलिस की जांच पर रोक

    January 16, 2026

    धनबाद में दंपति पर ताबड़तोड़ फा’यरिंग, सुरेश सिंह ह’त्याकांड के गवाह हैं पति-पत्नी

    January 16, 2026

    सड़क हादसे में JAP-7 के सैट प्रभारी अनिल कुमार पासवान का निधन

    January 16, 2026

    WPL 2026 : आज RCB और GG के बीच नौवां मुकाबला, दोनों टीमें टॉप पर हैं आमने-सामने

    January 16, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.