Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»राजधानी में एनका’उंटर, कुख्यात नीतीश यादव को लगी गो’ली
    क्राइम

    राजधानी में एनका’उंटर, कुख्यात नीतीश यादव को लगी गो’ली

    Team JoharBy Team JoharJanuary 16, 2026Updated:January 16, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एसटीएफ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राजधानी पटना में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात अपराधी नीतीश यादव को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मनेर थाना क्षेत्र के रतन टोला इलाके में हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली नीतीश के बाएं पैर में लगी, जिसके बाद वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

    STF को देखते ही की फायरिंग

    पुलिस के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले स्वर्ण कारोबारी को गोली मारकर फरार हुए नीतीश की तलाश की जा रही थी। गुरुवार देर रात मनेर थाना पुलिस और STF को सूचना मिली कि नीतीश रतन टोला इलाके में छिपा हुआ है। रात करीब 11 बजे पुलिस टीम ने बिना सायरन इलाके को चारों ओर से घेर लिया। जैसे ही पुलिस आगे बढ़ी, नीतीश ने उन्हें देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें नीतीश घायल हो गया।

    स्वर्ण कारोबारी को गोली मारने का है आरोपी

    बताया जा रहा है कि 9 जनवरी को नीतीश यादव ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मनेर के रसूलपुर गांव निवासी स्वर्ण कारोबारी संजय सोनी से लूटपाट का प्रयास किया था। संजय सोनी अपनी ज्वेलरी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी कटहरा मोहल्ले में बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उन्हें रोका। लूट का विरोध करने पर नीतीश ने गोली चला दी, जो कारोबारी के कंधे में लगी थी। हालांकि बदमाश लूट में सफल नहीं हो सके।

    सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

    यह पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने नीतीश की पहचान कर ली थी। पहचान उजागर होने के बाद वह लगातार ठिकाने बदल रहा था।

    हथियार बरामद

    एनकाउंटर के बाद पुलिस ने नीतीश के पास से घटना में इस्तेमाल एक देसी कट्टा, एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। सिटी एसपी वेस्ट भानू प्रताप सिंह ने बताया कि बरामद हथियारों की जांच की जा रही है।

    जनवरी में तीसरा एनकाउंटर

    यह इस साल जनवरी महीने में पटना पुलिस और STF का तीसरा एनकाउंटर है। इससे पहले बाढ़ और खगौल थाना क्षेत्र में भी पुलिस और कुख्यात अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो चुकी है, जिनमें अपराधियों को घायल कर गिरफ्तार किया गया था।

    Also Read : धनबाद में दंपति पर ताबड़तोड़ फा’यरिंग, सुरेश सिंह ह’त्याकांड के गवाह हैं पति-पत्नी

    attempted robbery Bihar police CCTV footage Crime news gold trader shooting Maner police station Nitish Yadav PMCH police encounter Ratan Tola STF operation STF कार्रवाई weapons recovered क्राइम न्यूज Patna encounter नीतीश यादव पटना एनकाउंटर पीएमसीएच पुलिस मुठभेड़ बिहार पुलिस मनेर थाना रतन टोला लूट की कोशिश सीसीटीवी फुटेज स्वर्ण कारोबारी गोलीकांड हथियार बरामद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ED को मिली बड़ी राहत – रांची पुलिस की जांच पर रोक
    Next Article छेड़छाड़ का किया प्रतिरोध तो मा’र दिया चा’कू, 16 साल के किशोर की मौ’त

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    क्राइम

    झारखंड : JTET से पहले सिमडेगा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, होटल-लॉज की हुई जांच

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत, अनंत सिंह ने मानी हार; बोले- नीरज को बधाई नहीं देंगे

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026
    क्राइम

    रांची पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, एसएसपी राकेश रंजन समेत अधिकारी पहुंचे घटनास्थल पर

    October 27, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.