Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»देवघर : फ्लिपकार्ट के गिफ्ट कूपन का झांसा देकर ठगी करने वाले 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 14 मोबाइल व 18 सिम कार्ड बरामद
    झारखंड

    देवघर : फ्लिपकार्ट के गिफ्ट कूपन का झांसा देकर ठगी करने वाले 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 14 मोबाइल व 18 सिम कार्ड बरामद

    Team JoharBy Team JoharMarch 23, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर। साइबर थाना की पुलिस ने देवीपुर, मधुपुर और सारवां थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बुधवार के दिन आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने पूरे मामले की जानकारी दी। साइबर डीएसपी ने बताया कि साइबर थाना की पुलिस ने देवीपुर थाना क्षेत्र के कपसा, मधुपुर थाना क्षेत्र के लखनुवा और सारवां थाना क्षेत्र के खरकना गांव में छापेमारी कर 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास 14 मोबाइल फोन और 18 सिम कार्ड बरामद किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में 24 वर्षीय परशुराम दास, 19 वर्षीय राहुल दास, 30 वर्षीय ओमप्रकाश दास, 22 वर्षीय बीरबल दास, 22 वर्षीय शेखर दास, 19 वर्षीय नीरज दास, 23 वर्षीय सागर दास, 30 वर्षीय बाबुमनी दास और 41 वर्षीय अजीम अंसारी का नाम शामिल है।

    साइबर डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों द्वारा फ्लिपकार्ट के वाउचर से उपहार कूपन का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। साइबर अपराधी आम लोगों को वाउचर के नाम पर कहीं भी शापिंग करने का लालच देते थे। इसके बाद पिन डालते ही कूपन मिलने की जगह राशि साइबर ठगों के खाता में चली जाती है। ठगी की रकम द्वारा साइबर अपराधी आनलाइन शापिंग करने में इस्तेमाल करते हैं। इसका मुख्य रूप से त्योहार के समय या फिर ऐसे समय इस्तेमाल किया जाता है जब एमेजान, फ्लिपकार्ट पर सेल लगा होता है और लोग बड़े पैमाने पर शापिंग करते हैं। ज्यादा शापिंग करने से उन्हें लगता है कि उन्हें कंपनी की ओर से उपहार कूपन मिला है और फिर वे ठगी का शिकार हो जाते हैं।

    इसके अलावे साइबर डीएसपी ने जानकारी दी कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों द्वारा साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते थे। साइबर अपराधी फोन पे कस्टमर अधिकारी बनकर ठगी करते हैं। इसके साथ ही ड्रीम इलेवन, रम्मी और तीन पत्ती गेम के माध्यम से ठगी करते हैं। इसके साथ साइबर अपराधी गूगल सर्च इंजन का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को लॉटरी का प्रलोभन देकर पैसों की ठगी करते थे। साथ ही ये साइबर अपराधी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते हैं और उन्हें बताते हैं कि उनका एटीएम बंद होने वाला है। इसके अलावा केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर भी ठगी की जाती है। इन अपराधियों द्वारा साइबर ठगी के लिए गूगल पे का भी सहारा लिया जाता था। साथ ही साइबर अपराधियों द्वारा वर्चुअल पेमेंट एड्रेस के माध्यम से भी ठगी की जाती थी।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़: होटल ब्लू डायमंड से छह साइबर अपराधी गिरफ्तार, हैदराबाद पुलिस को कई दिनों से इस गैंग की तलाश थी
    Next Article निहत्थे दरोगा और सिपाही आधुनिक हथियार से लैस अपराधी से भिड़े, 7.65 एमएम पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस जप्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking आंदोलन हो सकता है स्थगित, अगले 60 दिन का समय छात्रों ने दिया सरकार को

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    Latest Posts

    Breaking आंदोलन हो सकता है स्थगित, अगले 60 दिन का समय छात्रों ने दिया सरकार को

    August 19, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.