Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»PMAY के तहत छत्तीसगढ़ में बनेंगे 8,46,931 आवास, जानें क्या कहा सीएम विष्णुदेव साय ने
    देश

    PMAY के तहत छत्तीसगढ़ में बनेंगे 8,46,931 आवास, जानें क्या कहा सीएम विष्णुदेव साय ने

    Team JoharBy Team JoharSeptember 4, 2024Updated:September 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में  प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत केन्द्र सरकार द्वारा 8,46,931 आवासों की स्वीकृति मिली है. इस स्वीकृति में एसईसीसी 2011 की सूची के अनुसार 6,99,331 आवास और आवास प्लस सूची के अनुसार 1,47,600 आवास शामिल हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस बड़ी संख्या में आवासों की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त किया. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत SECC 2011 के डाटा के आधार पर बनाए गए स्थाई प्रतीक्षा सूची के शेष 6,99,331 परिवारों और आवास प्लस के 8,19,999 परिवारों में से 1,47,600 परिवारों के लिए कुल 8,46,931 परिवारों के लिए आवास के लक्ष्य को स्वीकृति दी है.”

    मुख्यमंत्री ने कहा, “इस स्वीकृति से प्रदेश में गरीबों और जरूरतमंदों को पक्का घर मिलने में मदद मिलेगी. मोदी सरकार द्वारा दी गई यह स्वीकृति ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कच्चे मकानों से जल्द ही छुटकारा दिलाएगी और जरूरतमंदों के सिर पर पक्का छत होगा.” विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपहार 3 करोड़ छत्तीसगढ़वासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. भारत सरकार ने वर्ष 2015-16 से प्रधानमंत्री आवास योजना को लागू किया है, जिसका उद्देश्य पात्र ग्रामीण और शहरी परिवारों को बुनियादी सुविधाओं से युक्त मकान प्रदान करना है. पीएमएवाई के तहत निर्मित सभी घरों में घरेलू शौचालय, एलपीजी कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, और सक्रिय घरेलू नल कनेक्शन जैसी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं.

    आवास प्लस आवास स्वीकृति एलपीजी कनेक्शन एसईसीसी 2011 केंद्रीय मंत्रिमंडल गरीबों ग्रामीण ग्रामीण विकास घरेलू शौचालय छत्तीसगढ़ नल कनेक्शन पक्का घर पीएमएवाई प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिजली कनेक्शन बुनियादी सुविधाएं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शिवराज सिंह चौहान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसारण: सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
    Next Article हर तीन महीने में रिम्स में होगी डॉक्टरों की बहाली, जानें क्या है पूरा मामला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    Latest Posts

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026

    ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे, बच्ची की मौ’त, किशोर की हालत गंभीर

    June 16, 2026

    रामगढ़ में रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा एक्शन, प्रोबेशन ऑफिसर और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.