तेलंगाना:झारखण्ड राज्य के कुल 8 मजदूर तेलंगाना में फंसे हुए है. बता दें कि सभी मजदूर 6 माह पूर्व काम करने तेलंगाना गए थे. वहां इनसभी से काम कराने के बाद ठेकेदार के द्वारा इनलोगों को लाखों रुपया का भुगतान नहीं किया जा रहा है. साथ ही जब ये लोग घर वापस आना चाहते हैं तो इन्हें वापस घर लौटने भी नहीं दिया जा रहा है. जिससे ये मजदूर काफी परेशान है. ये आठों मजदूर झारखण्ड राज्य के गुमला के 6 और रांची के 2 है. मजदूरों ने वीडियो जारी करते हुए गुमला के मजदूर नेता जुम्मन खान से सहायता की गुहार लगाई है. वहीं वीडियो देख मजदूर नेता ने पूरे मामले से अवगत कराते हुए जिला प्रशासन से तत्काल सहयोग की अपील की है.
तेलंगाना में फंसे हैं झारखण्ड के 8 मजदूर, वीडियो भेज लगाई मदद की गुहार

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Next Article दारोगा मीरा सिंह पहुंची ईडी कार्यालय, पूछताछ शुरू
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

