Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»सीमा सुरक्षा बल मेरू कैम्प में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
    Uncategorized

    सीमा सुरक्षा बल मेरू कैम्प में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

    Team JoharBy Team JoharAugust 16, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के मेरू कैम्प में 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर प्रातः 09:10 बजे संस्थान के क्वार्टर गार्ड में महानिरीक्षक के0 एस0 बन्याल ने गार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त किया और ध्वजारोहण किया. सभी उपस्थित अधिकारियों और कार्मिकों ने राष्ट्रीय ध्वज को सैल्यूट किया और एक स्वर में राष्ट्रगान गाया.

    महानिरीक्षक के0 एस0 बन्याल ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सभी कार्मिकों को “नशा मुक्ति” की शपथ दिलाई। इस दौरान स्पेशल गार्ड और सभी सीमा प्रहरियों के बीच मिठाई का वितरण भी किया गया.

    महानिरीक्षक ने केंद्रीय विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर ध्वजारोहण किया। यहां विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

    दोपहर 12:00 बजे, प्रशिक्षण केन्द्र और विद्यालय के न्यू एम0टी0 प्रांगण में “प्रहरी भोज” का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में सभी अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, अन्य कार्मिक और प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए। जॉज़ और ब्रॉस बैण्ड की टीम ने देशभक्ति गीतों और संगीत की रंगारंग प्रस्तुति दी. बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कार्मिक भी इस आयोजन में उपस्थित थे.

    महानिरीक्षक के0 एस0 बन्याल ने अपने संदेश में स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और बीएसएफ की राष्ट्र की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने देश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में बढ़ती राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने की अपील की और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं.

    केंद्रीय विद्यालय गार्ड ऑफ ऑनर देशभक्ति गीत ध्वजारोहण नशा मुक्ति प्रहरी भोज बीएसएफ महानिरीक्षक मार्च-पास्ट मेरू कैम्प राष्ट्र की अखंडता राष्ट्रविरोधी गतिविधियाँ शहीद सांस्कृतिक कार्यक्रम सीमा सुरक्षा बल स्वतंत्रता दिवस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीसीएल में सतर्कता जागरूकता अभियान की शुरुआत
    Next Article पालामू में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Uncategorized

    जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    May 6, 2026
    Latest Posts

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.