Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड : ‘द केरला स्टोरी’ को मिला सम्मान, सीएम ने जताई नाराजगी
    मनोरंजन

    71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड : ‘द केरला स्टोरी’ को मिला सम्मान, सीएम ने जताई नाराजगी

    Team JoharBy Team JoharAugust 2, 2025Updated:August 2, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    केरला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की घोषणा कर दी की गई, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को बेस्ट सिनेमेटोग्राफी और बेस्ट डायरेक्शन कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। हालांकि, इस सम्मान के बाद फिल्म एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे सांप्रदायिक नफरत फैलाने वाला कदम बताया है।

    केरल सीएम का तीखा रिएक्शन

    सीएम पिनाराई विजयन ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक ट्वीट में अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा, “केरल की छवि को धूमिल करने और सांप्रदायिक नफरत के बीज बोने के स्पष्ट इरादे से, घोर गलत सूचना फैलाने वाली एक फिल्म को सम्मानित करके, #नेशनल फिल्म अवॉर्ड के निर्णायक मंडल ने संघ परिवार की विभाजनकारी विचारधारा को वैधता दे दी है।”

    उन्होंने आगे कहा, “केरल हमेशा से सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ सद्भाव और प्रतिरोध का प्रतीक रहा है। इस फैसले से इसका घोर अपमान हुआ है। न केवल मलयाली, बल्कि लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले सभी लोगों को सच की रक्षा के लिए इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।”

    By honouring a film that spreads blatant misinformation with the clear intent of tarnishing Kerala’s image and sowing seeds of communal hatred, the jury of the #NationalFilmAwards has lent legitimacy to a narrative rooted in the divisive ideology of the Sangh Parivar. Kerala, a…

    — Pinarayi Vijayan (@pinarayivijayan) August 1, 2025

    फिल्म को लेकर पहले भी हुआ था विवाद

    सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी ‘द केरला स्टोरी’ साल 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी केरल की कुछ महिलाओं के जबरन धर्म परिवर्तन और इस्लामिक स्टेट में भर्ती किए जाने के इर्द-गिर्द घूमती है। रिलीज से पहले और बाद में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त विवाद हुआ था। कई राजनीतिक नेताओं और सामाजिक समूहों ने आरोप लगाया था कि फिल्म में तथ्यों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है, जिससे सांप्रदायिक तनाव बढ़ सकता है।

    नेशनल अवॉर्ड का महत्व

    71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में ‘द केरला स्टोरी’ को मिला सम्मान फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अदा शर्मा और निर्देशक सुदीप्तो सेन ने इस सम्मान के लिए खुशी जताई है। हालांकि, केरल सीएम के बयान के बाद यह मामला फिर से सुर्खियों में है और सोशल मीडिया पर भी इस पर बहस तेज हो गई है।

    Also Read : अब Gmail से हजारों ईमेल्स करें एकसाथ डिलीट, जानिए सबसे आसान तरीका

    'द केरला स्टोरी' को सम्मान मिलने पर केरल के सीएम ने जताई नाराजगी 71st National Film Awards 71st National Film Awards: 'The Kerala Story' gets honoured 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड : 'द केरला स्टोरी' को मिला सम्मान Kerala CM expresses displeasure over 'The Kerala Story' getting honoured Kerala CM Pinarayi Vijayan The Kerala Story केरल के सीएम पिनाराई विजयन द केरला स्टोरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में कचरा गाड़ियों पर लगेगा ट्रैकिंग सिस्टम और RFID, क्या होगा फायदा… जानें
    Next Article संदिग्ध आतंकी शमा परवीन से पूछताछ करेगी झारखंड एटीएस

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिस का ई-समन सिस्टम फेल, 6086 में सिर्फ 150 समन पर हुई कार्रवाई

    September 16, 2026
    JPSC / JSSC

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दूरदर्शन : जब एक छोटी सी स्क्रीन के सामने पूरा भारत ठहर जाता था

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सिंडिकेट में शामिल होने से पहले संजय सऊदी अरब की कंपनी, प्रदीप कुमार डेटा स्कैनिंग और रमेश रांची के कोकर में चलाता था नर्सिंग कॉलेज

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    13 सितंबर 1948: जब ‘ऑपरेशन पोलो’ के सिर्फ पांच दिनों ने हमेशा के लिए बदल दिया भारत का नक्शा

    September 13, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिस का ई-समन सिस्टम फेल, 6086 में सिर्फ 150 समन पर हुई कार्रवाई

    September 16, 2026

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.