Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»JSSC की मैट्रिक स्तरीय परीक्षा में 67 फीसदी पद खाली, अभ्यर्थियों में नाराज़गी
    झारखंड

    JSSC की मैट्रिक स्तरीय परीक्षा में 67 फीसदी पद खाली, अभ्यर्थियों में नाराज़गी

    Team JoharBy Team JoharAugust 30, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JSSC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने मैट्रिक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का परिणाम  बीती रात जारी कर दिया। यह परीक्षा कीटपालक और समकक्ष पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की गई थी। कुल 455 पदों के लिए हुई इस परीक्षा में केवल 150 अभ्यर्थी ही सफल हो सके, यानी सफलता का प्रतिशत महज 32.96 रहा। इस कारण लगभग 67 फीसदी यानी 305 पद रिक्त रह गए हैं।

    रिजल्ट के बाद अभ्यर्थियों में निराशा है और वे परीक्षा की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा रहे हैं। आयोग की ओर से यह जानकारी दी गई है कि चयनित उम्मीदवारों का प्राप्तांक और अंक पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी किए जाएंगे। वहीं, कीटपालक और समकक्ष पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की अनुशंसा कर दी जाएगी।

    इस परीक्षा में अनारक्षित वर्ग से 100 अभ्यर्थी, अनुसूचित जनजाति से 30, अनुसूचित जाति से 5, पिछड़ा वर्ग-1 से 14 और पिछड़ा वर्ग-2 से मात्र 1 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

    इधर, JSSC  ने कनिष्ठ अनुवादक परीक्षा-2023 के तहत अनुवादक पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। आयोग ने तकनीकी कारणों से आए व्यवधानों को देखते हुए यह फैसला लिया है। अब अभ्यर्थी 1 सितंबर से 5 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यदि किसी उम्मीदवार को अपने फॉर्म में सुधार करना है तो वे 6 और 7 सितंबर को रात 12 बजे तक ऐसा कर सकते हैं।

    सहायक आचार्य पदों के लिए हाल में घोषित रिजल्ट में भी बड़ी संख्या में पद खाली रह गए। 26,001 पदों में से केवल 10,992 पदों पर ही अभ्यर्थियों का चयन हो सका। कक्षा 6 से 8 के 15,001 पदों के लिए आयोजित परीक्षा में 5,775 अभ्यर्थी सफल हुए, जबकि कक्षा 1 से 5 के 11,000 पदों में से सिर्फ 4,817 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। स्कूली शिक्षा विभाग ने यह रिजल्ट जेएसएससी को संशोधन के लिए लौटा दिया है और अब आयोग जल्द संशोधित रिजल्ट जारी करेगा।

    इस बीच आयोग ने वैज्ञानिक सहायक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की तिथि भी घोषित कर दी है। यह परीक्षा 14 सितंबर को आयोजित होगी और इसके लिए राज्य में सिर्फ रांची जिले में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा के माध्यम से नियमित और बैकलॉग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    जेएसएससी ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुछ अभ्यर्थियों का परिणाम अभी लंबित रखा गया है, क्योंकि उनके शैक्षणिक दस्तावेजों या अन्य कारणों की जांच की जा रही है। इन मामलों में निर्णय लेने के बाद उनका परिणाम जल्द घोषित किया जाएगा।

    Also Read : भारत-जापान का बड़ा कदम : चंद्रयान-5 मिशन के लिए समझौता

    Jharkhand Govt Jobs JSSC Result 2025 JSSC Translators JSSC Vacancy Scientific Assistant Exam अनुवादक भर्ती कीटपालक भर्ती जेएसएससी जेएसएससी रिजल्ट झारखंड झारखंड रोजगार परीक्षा परिणाम प्रतियोगिता परीक्षा बेरोजगारी मैट्रिक स्तरीय परीक्षा शिक्षकों की बहाली शिक्षा विभाग सरकारी नौकरी सरकारी भर्ती परीक्षा सहायक आचार्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत-जापान का बड़ा कदम : चंद्रयान-5 मिशन के लिए समझौता
    Next Article पूर्णिया एयरपोर्ट का निर्माण कार्य 5 सितंबर तक पूरा करने का निर्देश, 15 सितंबर को PM करेंगे उद्घाटन 

    Related Posts

    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.