Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»150 देशों से 60 हजार लोग जाएंगे हज यात्रा पर, सऊदी अरब ने लिस्ट की जारी
    Uncategorized

    150 देशों से 60 हजार लोग जाएंगे हज यात्रा पर, सऊदी अरब ने लिस्ट की जारी

    Team JoharBy Team JoharJuly 11, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रियाद: सऊदी अरब ने इस साल हज करने वालों की लिस्‍ट जारी कर दी है. सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय के हवाले सऊदी प्रेस एजेंसी ने इसकी जानकारी दी है. इस लिस्‍ट में 60 हजार लोगों को चुना गया है. मंत्रालय ने कहा है कि हज के लिए जिन लोगों को इजाजत दी गई है, उनमें 150 देशों के लोग हैं. इस बार जो लोग हज चाहते थे, उनके आवेदन दाखिल करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा दी गई थी. मंत्रालय ने कहा हज के लिए कुल 558,270 लोगों ने अपना आवेदन भरा था. इसमें 59 फीसद पुरुष और 41 फीसद महिलाएं थीं.

    मंत्रालय ने कहा कि हज के लिए योग्य और सही उम्मीदवारों के चयन के समय कई बातों का ध्यान रखा गय. जैसे उनकी उम्र और क्या वे इससे पहले कभी हज गए हैं या नहीं. इसके अलावा कोविड प्रोटोकॉल का भी विशेष ध्यान रखा गया. दुनिया में कोरोना महामारी के मद्देनजर जून में सऊदी ने यह ऐलान किया था कि वह इस साल के हज के लिए केवल 60 हजार लोगों को ही हज की इजाजत देंगे. मंत्रालय ने हज जाने के लिए चुने गए सभी लोगों से कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने की अपील की है. हज पर आने वाले लोग बिना पहले से अपॉइंटमेंट लिए वैक्सीन की दूसरी खुराक ले सकेंगे. मंत्रालय ने साफ किया है कि श्रद्धालुओं इस्लामी कैलंडर के आखिरी महीने धुल-हिज्जाह की सात और आठ तारीख को बस से मक्का ले जाया जाएगा.

    बता दें कि साल के एक खास समय में ही हज यात्रा की जाती है. इसके अलावा सऊदी ने हज आने वाले लोगों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए हरेक देश का एक कोटा तय कर रखा है. हज करने वालों की एक बड़ी संख्‍या सऊदी में ही रह रहे लोगों की भी होती है. इसमें कोई शक नहीं कि उनमें से कई लोग अलग-अलग देशों के नागरिक होते हैं.

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविश्व जनसंख्या दिवस आज, ऐसे करें लोगों को जागरूक
    Next Article ब्रिटेन के अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन आज जाएंगे अंतरिक्ष यात्रा पर, साथ में होंगी भारतीय मूल की सिरिशा बांदला

    Related Posts

    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Latest Posts

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.