Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चार साल में झारखंड में बनी 5200 किलोमीटर सड़क : सुनील कुमार
    झारखंड

    चार साल में झारखंड में बनी 5200 किलोमीटर सड़क : सुनील कुमार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 11, 2024No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने गुरुवार को सरकार के चार साल पूरे होने पर रिपोर्ट कार्ड पेश किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते चार सालों में मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश पर पूरे राज्य में पथ निर्माण विभाग और भवन निर्माण विभाग ने बेहतर कार्य किया है. उन्होंने कहा कि लंबित योजनाओं को पूर्ण करने के साथ नई योजनाओं की स्वीकृति और पूर्व की योजनाओं को पूर्ण कर जनता को सौंपा जा चुका है. राज्य सरकार की ओर से कुल 5200 किलोमीटर सड़क निर्माण पूर्ण किया जा चुका है. वहीं 4600 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य जारी है.

    95 फीसदी बजट राशि खर्च

    प्रधान सचिव ने बताया कि बीते चार सालों में विभाग ने 95 फीसदी बजट की राशि का व्यय किया है. वर्तमान समय में भी अब तक वित्तीय वर्ष 2023-24 के विरुद्ध 60 प्रतिशत राशि व्यय की जा चुकी है. उन्होंने जानकारी दी कि राज्य में कुल 17 हजार किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाना है. जिसमें से 14 हजार किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है. इसमें 2000 किलोमीटर सड़क नेशनल हाईवे की मदद से बनाई जा रही है. राज्य सरकार की ओर से कुल 5200 किलोमीटर सड़क निर्माण पूर्ण किया जा चुका है. वहीं 4600 किलोमीटर सड़क का निर्माण जारी है. उन्होंने बताया कि 283 योजनाएं वर्तमान में विभाग की ओर से चलाई जा रही हैं. अब तक विभाग की ओर से 398 बड़े पुल-पुलिया का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है. वहीं बीते चार सालों में 525 योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसकी कुल दूरी 6500 किलोमीटर है.

    194 किलोमीटर आउटर रिंग रोड

    उन्होंने बताया कि राज्य में कई सड़क योजनाओं को एनएचएआई के माध्यम से कराया जा रहा है. राज्य सरकार की सकारात्मक पहल की वजह से एनएचएआई के माध्यम से 40 हजार करोड़ की सड़क योजनाओं पर राज्य में काम हो रहा है. वहीं भारतमाला परियोजना पर 2500 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है. सुनील कुमार ने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी क्षेत्रों की सड़कों का भी विकास किया जा रहा है. रांची के इनर रिंग रोड के 10 पार्ट में से कुल तीन पार्ट को स्वीकृति दी जा चुकी है. 194 किलोमीटर लंबे आउटर रिंग रोड का डीपीआर तैयार कर लिया गया है. वहीं रिंग रोड की कनेक्टिविटी पर काम किया जा रहा है और कई कनेक्टिंग रोड की स्वीकृति भी प्रदान की जा चुकी है.

    दो फ्लाईओवर जोड़ने की स्वीकृति

    फ्लाईओवर के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कांटाटोली से सिरमटोली को जोड़ने की स्वीकृति दी जा चुकी है. वहीं हरमू फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर भी प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है. इसके साथ ही कई अन्य शहरों में भी फ्लाईओवर निर्माण पर काम किया जा रहा है. सरकार की पहल से राज्य में एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर, टूरिस्ट एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर भी पर काम किया जा रहा है. साथ ही वर्ल्ड बैंक के सहयोग से भी सड़क बना रहे हैं. करमटोली एलिवेटेड रोड का डीपीआर लगभग तैयार है.

    कई भवनों का निर्माण जल्द होगा पूर्ण

    विभाग के प्रधान सचिव ने बताया कि भवन निर्माण विभाग की ओर से राज्य में और राज्य के बाहर भी कई भवनों का निर्माण किया जा रहा है. इनमें से ज्यादातर भवनों के निर्माण कार्य को पूर्ण कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि राज्य में 2 नये मेडिकल कॉलेज 500 शैय्या वाले अस्पताल, सामुदायिक केन्द्र, क्रिटिकल केयर ब्लॉक, अनुमंडलीय अस्पताल, बोकारो मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक डिग्री कॉलेज के साथ-साथ पर्यटन, कला, संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के विभिन्न टूरिस्ट स्पॉट, कृषि पशुपालन विभाग के कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है. इसके लिये भवन निर्माण निगम लिमिटेड की ओर से भी विभिन्न विभागों की बिल्डिंग का निर्माण सुनिश्चित किया जाता है. विभाग ने 2022-23 में 603 करोड़ के बजट के विरुद्ध 96 प्रतिशत से ज्यादा व्यय भवन निर्माण पर किया था. वहीं चालू वित्तीय वर्ष में विभाग ने 76 प्रतिशत व्यय अब तक किया है.

    ये भी पढ़ें:गुमला की बेटी आश्वी करेंगी परेड बैंड दल का प्रतिनिधित्व, गणतंत्र दिवस पर राजपथ में देंगी प्रस्तुति 

    अनुमंडलीय अस्पताल अस्पताल आज की खबर इंजीनियरिंग कॉलेज करंट न्यूज क्रिटिकल केयर ब्लॉक जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पथ निर्माण विभाग पॉलिटेक्निक डिग्री कॉलेज प्रधान सचिव सुनील कुमार फ्लाईओवर बजट बोकारो मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण विभाग मुख्य समाचार रांची राज्य सरकार रिपोर्ट कार्ड लेटेस्ट न्यूज सरकार सामुदायिक केन्द्र सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीसीएल सीकेएस का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, सीएमपीएफ में हुए घोटाले की सीबीआई जांच की मांग
    Next Article झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के जन्मदिन पर केक काटकर जरूरतमंदों के बीच बांटा गया फल

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.