Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»भारत में लॉकडाउन से 50 फीसदी कम हुआ प्रदूषण
    देश

    भारत में लॉकडाउन से 50 फीसदी कम हुआ प्रदूषण

    Team JoharBy Team JoharApril 12, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर किये गये लॉकडाउन से इस महामारी पर काफी हद तक ब्रेक लगाने में कामयाबी के साथ ही पर्यावरण भी काफी स्वच्छ हुआ है।

    पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की इकाई ‘सफर’ के ऑकड़ों के अनुसार लॉकडाउन के दौरान दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में प्रदूषण 50 फीसदी कम हो गया है। साथ ही अन्य शहरों में भी प्रदूषण का स्तर घटा है और किसी भी शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) “खराब” की श्रेणी में नहीं है। करीब 90 प्रतिशत शहरों में एक्यूआई “अच्छे” या “संतोषजनक” की श्रेणी में है।

    वायु प्रदूषण के साथ ही ध्वनि प्रदूषण में भी भारी गिरावट आई है। इससे आम तौर पर दिन में दूरी बनाये रखने वाले जीव-जंतु भी बाहर निकलने लगे हैं। घरों के आसपास पक्षियों की चहचहाहट बढ़ गयी है। उद्योगों के बंद होने के कारण उनसे निकलने वाला गंदा पानी अब नदियों में नहीं जा रहा। इससे नदियाँ भी साफ हो गयी हैं।

    सफर के आँकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मार्च के पहले सप्ताह की तुलना में अप्रैल के पहले सप्ताह में हवा में पीएम 10 के स्तर में 51 प्रतिशत, पीएम 2.5 के स्तर में 49 प्रतिशत और वाहनों से निकलने वाले नाइट्रोजन ऑक्साइड के स्तर में 60 प्रतिशत की गिरावट आयी है।

    मुंबई में पीएम 10 में 49 प्रतिशत, पीएम 2.5 में 45 प्रतिशत और नाइट्रोजन ऑक्साइड में 60 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है। अहमदाबाद में पीएम 10 का स्तर 47 फीसदी, पीएम 2.5 का 57 फीसदी और नाइट्रोजन ऑक्साइड का 32 फीसदी घटा है। पुणे में पीएम 10 में 32 प्रतिशत, पीएम 2.5 में 31 प्रतिशत और नाइट्रोजन ऑक्साइड में 62 प्रतिशत की कमी आयी है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : समस्तीपुर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में सात लोगों पर प्राथमिकी
    Next Article लोहरदगा के ग्रामीण इलाकों में फैली अफवाह की आग, परेशान रही पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.