Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बराकर नदी से 5 और शव मिले, घाट पर भारी भीड़
    झारखंड

    बराकर नदी से 5 और शव मिले, घाट पर भारी भीड़

    Team JoharBy Team JoharFebruary 27, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : बराकर नदी में हुए नाव हादसे के 4 दिन बाद रविवार को 5 और शव बरामद किया गए हैं। इसकी पहचान पंजनिया गांव के विनोद मोहाली पिता जयलाल मोहली, मेंझिया मोमिनपाड़ा निवासी अबुल अंसारी की पत्नी जुबिदा बीबी, बेटी गुलफसा खातून, बेटा अशरफ अंसारी तथा कर्माटांड प्रखंड के नवाडीह पंचायत के पहरूडीह निवासी तनवीर आलम पिता हारुन अंसारी के रूप में हुई है। गुरुवार को हुई दुर्घटना में मरने वाले लोगों की तलाश के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) तथा स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पिछले 64 घंटे से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नदी के घाट पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। जिला प्रशासन की ओर से नदी में डूबे लोगों को खोजने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

    लापता लोगों को ढूंढने के लिए लगभग 4 किलोमीटर रेडियस में मैपिंग कर अलग-अलग टीमों को लगाया गया है। प्रशासन एवं पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिजन अपनो की खबर पाने के लिए गुरुवार रात से ही घाटों पर डेरा डाले हुए हैं। ज्ञात हो कि बराकर नदी में बरबेंदिया- वीरगांव घाट पर गुरुवार की देर शाम नाव हादसे में कई लोगों के लापता हो गए । बताया जा रहा है कि नाव में 16 से 18 लोग सवार थे। हालांकि वास्तविक संख्या कों लेकर अब तक अलग-अलग दावे हो रहे हैं। इससे पहले शनिवार को नदी से एक महिला का शव बरामद किया गया था।

    इसके अलावा कई मोटरसाइकिलें, साइकिलें, पर्स व चप्पलें बरामद की गई थीं बचाव कार्य में लगी टीम ने हादसे का शिकार हुई नाव को भी खोज निकाला लेकिन अब भी बहुत सारे लोगों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। दुर्घटना के दिन 4 लोगों को जिंदा निकाला गया था। प्रशासन की टीम हादसे के बाद से ही मौके पर कैंप कर रही है। कई बार अधिकारियों को ग्रामीणों व स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद अधिकारी व पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी से अपने काम में जुटे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के लोग भी मौके पर मौजूद हैं। एंबुलेंस की गाड़ियां मंगाई गई हैं।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयुवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
    Next Article छह वर्षीय मासूम दुर्योधन दास की हत्या की गुत्थी सुलझी, जमीन विवाद में हुआ था मासूम का कत्ल

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    Latest Posts

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.