Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 3:44 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : वैशाली में नाबालिग से 5 लड़कों ने किया गैंगरेप, फिर ‘जहर’ देकर मारने की कोशिश, बच्ची की हालत गंभीर
    बिहार

    बिहार : वैशाली में नाबालिग से 5 लड़कों ने किया गैंगरेप, फिर ‘जहर’ देकर मारने की कोशिश, बच्ची की हालत गंभीर

    Team JoharBy Team JoharJune 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    वैशाली: वैशाली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग बच्ची से 5 लड़कों ने गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को कीटनाशक पिलाकर मारने की कोशिश की। मामला बलिगांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा कि आरोपियों ने नाबालिग बच्ची से पहले के साथ पांच लड़कों ने पहले दुष्कर्म किया फिर उसे कीटनाशक दवा पिला दिया। परिजनों को जैसे ही बच्ची के बारे में पता चला तो उसे तुरंत ही इलाज के लिए पातेपुर अस्पताल लाया गया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    सनसनीखेज कांड के बाद बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के विषय में बताया गया कि बच्ची देर रात बाथरूम जाने के लिए उठी थी। इसी बीच पांच की संख्या में आए आरोपियों ने बच्ची का मुंह दबाकर अपने साथ ले गए। आरोपी उसे पास के आम बगीचे में ले गए जहां सभी ने बारी-बारी से उसके साथ जबरदस्ती की। फिर उसे कीटनाशक दवा पिला कर मौके से फरार हो गए। बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और अपनी दादी को सारी घटना बताई।

    बताया जा रहा कि पीड़िता के माता-पिता पटना में रहते हैं। पिता गार्ड की नौकरी करते हैं। घटना की सूचना के बाद पिता तुरंत ही गाड़ी बुक करके घर पहुंचे और बली गांव थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की। महिला पुलिस अधिकारी एंबुलेंस से बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

    पूरे मामले में एसआई पल्लवी कुमारी ने बताया कि अभी बच्ची होश में नहीं है। बच्ची के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बच्चे की दादी ने बताया कि रात साढ़े 11 बजे बच्ची ने अपने पापा से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पापा मेरे साथ गलत हो गया है। इसके बात बच्ची के माता-पिता पटना से वैशाली पहुंचे। पुलिस में शिकायत के बाद कार्रवाई की जा रही है।

     

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ दो FIR, छेड़छाड़, बैड टच समेत लगे हैं 10 आरोप
    Next Article धनबादः होटल शान-ए-पंजाब और माही में बाइक सवार अपराधियों ने फेंका बम, मची अफरा-तफरी, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    खुद को बाबा साहेब से बड़ा दिखाना चाहते हैं लालू : PM मोदी

    June 20, 2025
    ट्रेंडिंग

    पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों पर प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

    June 20, 2025
    बिहार

    अवध असम एक्सप्रेस से टकराई ट्रॉली, एक की मौ’त, तीन जख्मी

    June 20, 2025
    Latest Posts

    मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग है : बिरंची नारायण

    June 20, 2025

    गजब का फंडा अपना कर उड़ा डालते थे लोगों के खाते से माल, तीन धराए

    June 20, 2025

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025

    झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में

    June 20, 2025

    भारी बारिश के बीच रांची पुलिस की अपील, पर्यटक स्थलों से रहें दूर

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.