Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»झारखंड के 45 मजदूर फंसे सऊदी अरब में, सरकार का ध्यान इस ओर नहीं
    ट्रेंडिंग

    झारखंड के 45 मजदूर फंसे सऊदी अरब में, सरकार का ध्यान इस ओर नहीं

    Team JoharBy Team JoharDecember 14, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीहः झारखंड के प्रवासी 45 मजदूर सऊदी अरब में फंस गये हैं. इन मजदूरों को पिछले पांच माह से कंपनी द्वारा मजदूरी नहीं दी जा रही है. खाने-पीने को लेकर संकट हो गया है. मजदूरों ने सोशल मीडिया के जरिये अपनी परेशानियों को साझा किया है. मजदूरों ने झारखंड सरकार से घर वापसी की गुहार लगायी है. लेकिन, एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी सरकार की ओर से किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिसको लेकर मजदूरों ने नाराजगी जाहिर की है. सऊदी अरब में फंसे मजदूर बोकारो, हजारीबाग और गिरिडीह जिले के हैं.

    क्या कहा मजदूरों ने

    मजदूरों ने कहा है कि एक सप्ताह से हमलोग सऊदी अरब में फंसे हुए हैं. यहां फंसने के बाद हमलोगों ने एक वीडियो वायरल कर अपने दुखड़ा को साझा किया था, परंतु एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद हमलोगों की सुध किसी ने नहीं ली है. नतीजन अब खाद्य सामग्रियां भी समाप्त हो गई हैं. इससे खाने- पीने का भी संकट उत्पन्न हो गया है. बता दें कि झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिले के 45 मजदूर सऊदी अरब में फंसे हुए हैं.

    मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

    बता दें कि सऊदी अरब में फंसे झारखंड के प्रवासी मजदूरों की वतन वापसी के लिए मांडू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. उन्होंने मामले को लेकर पीएम को पत्र लिखकर झारखंड के 45 मजदूरों के वहां फंसे होने एवं उनकी और उनके परिजनों की हालात से अवगत कराते हुए मजदूरों की सकुशल वापसी की मांग की है. पत्र में यह भी कहा गया है कि मजदूरों से सात महीने काम कराकर दो महीने का मजदूरी दी गई है. मजदूरी मांगने पर कंपनी के द्वारा मजदूरों को प्रताड़ित भी किया जा रहा है.

    Current News Hemant Soren Jharkhand Government Jharkhand workers stranded in Saudi Arabia Johar Live News Update ranchi news करेंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड के मजदूर झारखंड सरकार न्यूज अपडेट फंसे सऊदी अरब में रांची न्यूज हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशीतकालीन सत्र को लेकर सत्ता पक्ष-विपक्ष की बैठक आज, रणनीति पर होगी चर्चा
    Next Article नशे में धुत बाइक सवार युवकों ने मारी टक्कर, एक की मौत, तीन जख्मी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    यौन उत्पीड़न मामले में JNU की कार्रवाई, प्रोफेसर-सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम हुए बर्खास्त

    October 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड : सीएम के पूर्व सलाहकार हिमांशु चौधरी के रांची स्थित घर में भीषण चोरी

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर प्रदर्शन: छात्रों पर दर्ज FIR की जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज; कोर्ट ने कहा, हम नहीं चाहते छात्र कोर्ट के चक्कर लगाएं

    October 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘बहुत अच्छा एरिया पकड़े हो’, संजू सैमसन ने प्रैक्टिस के बाद झारखंड रणजी टीम के किस खिलाड़ी को ऐसा कहा, ट्रक ड्राइवर के इस बेटे की कहानी दिलचस्प है

    October 9, 2026
    आदिवासी

    झारखंड: लातेहार पुलिस ने आदिवासी महिला को उल्टा लटका कर पीटा, गुप्तांगों में मिर्ची डालने की धमकी दी, सीएम हेमंत ने कहा- यह स्थिति स्वीकार्य नहीं

    October 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पलामू जिले के चार कैटेगरी-2 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग 26.59 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

    October 9, 2026

    टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

    October 9, 2026

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026

    झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.