Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 13 लाख रुपये के नकली नोट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
    क्राइम

    पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 13 लाख रुपये के नकली नोट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMay 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : पुलिस ने बिहार के मोतिहारी जिले के कोटवा के राजापुर मठिया के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों के पास से करीब 13 लाख 500-500 रुपये के जाली नोट मिले हैं. वहीं पुलिस उस शख्स की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, जिसे ये नकली नोट पहुंचाने थे. लोकसभा चुनाव के दौरान नकली नोट पकड़े जाने से आशंका जताई जा रही है कि ये नोट चुनाव के दौरान खपाए जाने थे. बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो तस्कर नकली नोटों की बड़ी खेप लेकर यूपी से कोटवा आ रहे हैं.

    जिसके बाद पुलिस ने सादे लिबाज में NH 27 पर सतर्क फील्डिंग तैनात कर दी. इस दौरान राजापुर मठिया के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों को दो बैग के साथ पकड़ा गया. बैग की तलाशी ली गई तो नकली नोट बरामद हुए. मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि तस्करों की पहचान मुकेश राजभर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर कसया और संत कबीर जिले के बखिरा का जमील अख्तर के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान युवकों ने बताया कि कोटवा के एक व्यक्ति को नकली नोट पहुंचाना था.

    एसपी ने आगे कहा कि नकली नोट की डिलीवरी लेने वाले कोटवा के तस्कर की पहचान कर ली गई है. जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी. एसपी ने यह भी बताया कि जब्त किये गये सभी नकली नोट 500-500 रुपये के हैं. उसके अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी जांच की जा रही है. इस बात की जांच की जा रही है कि इनका पाकिस्तान या बांग्लादेश स्थित नकली नोट तस्करों से कोई संबंध है या नहीं. छापेमारी में सदर-2 डीएसपी जितेश कुमार पांडे, कोटवा थाना प्रभारी राजरूप राय, जिला खुफिया इकाई के अनुज पांडे, अमित कुमार, मनीष कुमार, कोटवा थाना की महिला इंस्पेक्टर दीप्ति कुमारी, सिपाही नित्यानंद दुबे, लव कुमार व अन्य शामिल थे. वहीं छापेमारी टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी व जवानों को पुरस्कृत भी किया जायेगा.

    दो तस्कर गिरफ्तार नकली नोट पुलिस सफलता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलिस ने गांजा तस्करी करते एक आरोपी को किया गिरफ्तार,160 पुड़िया गांजा बरामद
    Next Article दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए घर पर वोटिंग की व्यवस्था, दिया गया प्रशिक्षण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

    June 27, 2026
    Latest Posts

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.