Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»वायनाड में भूस्खलन में 45 की मौत, सैकड़ों घायल
    जोहार ब्रेकिंग

    वायनाड में भूस्खलन में 45 की मौत, सैकड़ों घायल

    Team JoharBy Team JoharJuly 30, 2024Updated:July 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    वायनाड: केरल के वायनाड जिले में मंगलवार तड़के भारी बारिश के बीच दो जगहों पर बड़े भूस्खलन में बच्चों सहित कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है. अधिकारियों ने बताया कि मेप्पाडी पंचायत के वेल्लारीमाला गांव के मुंडकाई और चूरलमाला में भूस्खलन में कई घर पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए. बचावकर्मियों ने बताया कि मुंडकाई और चूरलमाला में मलबे से 10 शव बरामद किए गए थे और लगभग 30 घायल लोगों को मेप्पाडी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश
    पुलिस ने बताया कि मुंडकाई निवासियों ने सुबह छह बजे के आसपास चार शव बरामद किए और शेष सुबह करीब साढ़े आठ बजे चालियार और चूरलमाला से बरामद किए गए. उन्होंने कहा कि मुंडकाई को चूरलमाला शहर से जोड़ने वाला एक पुल और सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गये. इसलिए भारी बारिश के कारण दुर्घटना स्थल तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण मुंडकाई और अट्टामाला क्षेत्र अलग-थलग पड़ गए हैं और जिला प्रशासन ने जिले के सभी विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया है.

    वायनाड भूस्खलन पर केरल के मंत्री एमबी राजेश ने कहा,अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है. हमें डर है कि यह त्रासदी कहीं ज्यादा गंभीर हो सकती है. विभिन्न एजेंसियों द्वारा युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है. हमने सेना से मदद मांगी है जो जल्द ही प्रभावित इलाकों में पहुंच जाएगी. सीएम ऑपरेशन पर कड़ी नजर रख रहे हैं. उन्होंने मंत्रियों की एक टीम वायनाड भेजी है. अबतक 250 लोगों को बचाया गया और अस्थायी आश्रय शिविरों में भेजा गया. हम फंसे हुए लोगों को हवाई मार्ग से निकाल रहे हैं.

     

     

    10 की मौत 30 घायल भूस्खलन वायनाड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलूटपाट के इरादे से कनक ज्वेलर्स पहुंचे 5 अपराधियों ने की फायरिंग, संचालक घायल
    Next Article राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को विदाई देने पहुंचे सीएम हेमंत, मंत्री-विधायक भी थे साथ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संस्कृत कभी कंप्यूटर की भाषा क्यों नहीं बन सकती थी?

    July 11, 2026
    क्राइम

    Johar Live Impact : खबर छपने के बाद हरकत में आई झारखंड पुलिस, खूंटी और हजारीबाग में लाखों का नशीला पदार्थ नष्ट

    July 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड

    July 10, 2026
    Latest Posts

    संस्कृत कभी कंप्यूटर की भाषा क्यों नहीं बन सकती थी?

    July 11, 2026

    Johar Live Impact : खबर छपने के बाद हरकत में आई झारखंड पुलिस, खूंटी और हजारीबाग में लाखों का नशीला पदार्थ नष्ट

    July 10, 2026

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया अपना नाम

    July 10, 2026

    नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड

    July 10, 2026

    एशियन गेम्स 2026: महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार बेटियां, सलीमा टेटे फिर संभालेंगी कप्तानी

    July 10, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.