Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Sep, 2025 ♦ 3:26 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»दिल्ली की खबरें»तीन साल में 422 डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा, आखिर क्या है वजह
    दिल्ली की खबरें

    तीन साल में 422 डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा, आखिर क्या है वजह

    Sponsored By: ADITI ARYA August 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्लीः अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अब देश के विभिन्न हिस्सों में खुल रहे हैं और मरीजों को उनके घर के आसपास ही बेहतर मेडिकल ट्रीटमेंट मिल रहा है। इन सबके बीच एम्स से डॉक्टरों का इस्तीफा बड़ा मुद्दा बनकर सामने आ रहा है। पिछले 3 वर्षों में देश के 20 एम्स से कुल 422 डॉक्टर इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें दिल्ली से 25, भोपाल से 27, भुवनेश्वर से 37, जोधपुर से 35, रायपुर से 37, नागपुर से 27 डॉक्टरों ने इस्तीफा दिया है।

    क्या सिस्टम है परेशानी की वजह
    दिल्ली मेडिकल काउंसिल के प्रेजिडेंट डॉ. अरुण गुप्ता का कहना है कि एम्स से अच्छे टैलेंट का जाना ठीक नहीं है। दिल्ली जैसे संस्थान से भी डॉक्टर जा रहे हैं तो इसके सही कारण सरकार को खोजने होंगे। हो सकता है कि सिस्टम को लेकर डॉक्टरों में कुछ परेशानी हो या उन्हें पर्याप्त मौके नहीं मिल रहे हों। उनका कहना है कि एम्स में डॉक्टर और स्टाफ की सैलरी बहुत अच्छी है, लेकिन जो नए एम्स बन रहे हैं, वहां पर वर्किंग कंडिशन को बेहतर बनाना होगा। एक कारण यह हो सकता है कि डॉक्टरों पर जरूरत से ज्यादा बोझ हो और वे वर्किंग कंडिशन से खुश नहीं हों। डॉ. गुप्ता ने कहा कि एक बात तो माननी होगी कि अभी सारे एम्स बराबर नहीं है और जो नए एम्स खुल रहे हैं, उनमें से कई दिल्ली एम्स के स्टैंडर्ड के नहीं हैं। एम्स दिल्ली की जहां तक बात है तो बहुत से डॉक्टर रिटायरमेंट से कुछ पहले संस्थान छोड़कर दूसरी जगह प्रैक्टिस करने चले जाते हैं।

    देश के 20 एम्स में डॉक्टरों के स्वीकृत पदों की संख्या 5767 है, जिसमें से करीब 64 पर्सेंट यानी 3653 डॉक्टर हैं और 36 पर्सेंट पद खाली है। हालांकि मंत्रालय का कहना है कि इन पदों को जल्द से जल्द भरने की प्रक्रिया भी चल रही है। दिल्ली एम्स को देखें तो यहां पर डॉक्टरों के 1232 पद हैं, जिसमें से 816 भरे हुए हैं। नए एम्स में कल्याणी में 259 में से 156 पद भरे हैं। रायबरेली में 201 में से 106 पद भरे हैं। एम्स बठिंडा में 209 में से 142 पद भरे हैं।

    #Online news Current News Johar Live आज की खबर एम्स न्यूज करंट न्यूज डॉक्टर ने दिया इस्तीफा स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआधार कार्ड के जरिए पुणे ISIS मॉड्यूल से रिजवान का कनेक्शन उजागर: स्पेशल सेल की बड़ी सफलता
    Next Article कूड़ेदान के अंदर पाया गया कैमरा, छुप कर रिकॉर्ड करता था लड़की का वीडियो

    Related Posts

    देश

    हॉस्टल में सो रहे साथियों के आखों में डाल दिया फेवीक्विक, 8 बच्चे अस्पताल में भर्ती

    September 13, 2025
    देश

    प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, बोलीं- मणिपुर दो साल बाद याद आया?

    September 13, 2025
    खेल

    भारत-पाक एशिया कप मैच पर बवाल : विपक्ष की रद्द करने की मांग, सरकार बोली- खेलना जरूरी

    September 13, 2025
    Latest Posts

    राज्य में 102 डीएसपी पदस्थापन की प्रतीक्षा में, सूची पर ‘हरी झंडी’ का इंतजार…

    September 14, 2025

    ऑपरेशन नारकोस के तहत RPF रांची ने भारी मात्रा में गांजा किया बरामद …

    September 13, 2025

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 74वीं आमसभा, नए संकल्पों का आगाज…

    September 13, 2025

    झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, गरीबी रेखा के नीचे वाले परिवारों को मुफ्त में वाटर कनेक्शन…

    September 13, 2025

    दुर्गा पूजा पर रांची डीसी-एसएसपी की अहम बैठक, सुरक्षा को लेकर बने खास प्लान

    September 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.