Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पलामू में आवासीय स्कूल से 4 नाबालिग फरार, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने किया रेस्क्यू
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू में आवासीय स्कूल से 4 नाबालिग फरार, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने किया रेस्क्यू

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 26, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नाबालिग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी आवासीय स्कूल से चार नाबालिग छात्र-छात्राएं फरार हो गए। सभी बच्चे देर रात स्कूल से बाहर निकलकर अपने घर की ओर पैदल जा रहे थे। हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सभी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

    देर रात स्कूल से निकले छात्र-छात्राएं

    मामला ज्ञान गंगा आवासीय स्कूल का है, जहां पढ़ने वाले दो लड़के और दो लड़कियां बुधवार देर रात चुपचाप स्कूल परिसर से निकल गए। चारों बच्चे पैदल ही अपने गांव की ओर जा रहे थे।

    ग्रामीणों ने दी सूचना, पुलिस ने किया रेस्क्यू

    रास्ते में कुछ ग्रामीणों को चारों बच्चे संदिग्ध स्थिति में नजर आए। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत तरहसी थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आनंद राम के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई और सभी बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया।

    35 किलोमीटर दूर है गांव, नक्सल क्षेत्र से गुजर रहा था रास्ता

    पुलिस के मुताबिक, चारों बच्चों में दो-दो सगे भाई-बहन हैं। एक जोड़ी मनातू थाना क्षेत्र के मझौली गांव की रहने वाली है, जबकि दूसरी डुमरी इलाके की है। दोनों गांव स्कूल से करीब 35 किलोमीटर दूर हैं और यह इलाका नक्सल प्रभावित व जंगलों से घिरा हुआ है। ऐसे में समय रहते बच्चों का मिलना बड़ी राहत माना जा रहा है।

    घर जाने के लिए निकले थे बच्चे

    एसपी रीष्मा रमेशन ने मीडिया को बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चों का रेस्क्यू किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे घर जाने के लिए निकले थे। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। थाना प्रभारी आनंद राम ने बताया कि बच्चों को पैदल जाते देखा गया था, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित वापस लाया गया।

    स्कूल प्रबंधन की लापरवाही आई सामने

    घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार स्कूल में करीब 20 बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन वहां नाइट गार्ड की व्यवस्था नहीं है। इतना ही नहीं, बच्चों के फरार होने की सूचना भी स्कूल की ओर से तुरंत पुलिस को नहीं दी गई।

    जांच जारी

    पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जांच की जा रही है। साथ ही अन्य कानूनी पहलुओं पर भी विचार किया जा रहा है।

    Also Read : पिठोरिया बिजली ग्रिड लूटकांड : रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आधा दर्जन अपराधी गिरफ्तार व कैश व सामान जप्त

    4 Minors Flee Residential School in Palamu; Police Rescue Them Following Tip-off from Villagers ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने किया रेस्क्यू पलामू में आवासीय स्कूल से 4 नाबालिग फरार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभीषण सड़क हादसा : 13 यात्रियों की जिंदा जलकर मौ’त
    Next Article KVIC रांची में 3.89 करोड़ का घोटाला, ईडी ने 6 आरोपियों पर दाखिल की चार्जशीट

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव पड़तालः झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव पड़तालः झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.